Uncategorized

पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने सेक्टर लेवल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर में पुरुष एवं महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 30/09/2024 को किया गया । जिसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने जांजगीर की टीम को एक जीरो से पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया।फाइनल मैच अकलतरा  टीम एवं  पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के बीच हुआ , जिसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की खिलाड़ियों पूजा आदिले ,मनीषा कश्यप ,सुमन साहू ,पायल और आंसू रानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया, जिनमें से तीन छात्राओं का राज्य स्तरीय के लिए पूजा आदिले , मनीषा कश्यप ,और सुमन साहू का चयन किया गया।पंडित जवाहरलाल नेहरू के संचालक श्री वी के अग्रवाल एवं संचालिका श्रीमती अन्नपूर्णा बंसल एवं उप प्राचार्य सिंपल रजक द्वारा खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button