Uncategorized
ग्राम हिरमी के बाड़ा में श्री स्वामी बालाजी भगवान के मंदिर निर्माण हेतु भूमि निरीक्षण

श्री दूधाधारी मठ तथा श्री शिवरीनारायण मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने ग्राम हिरमी के प्रवास के अवसर पर श्री स्वामी बालाजी भगवान के मंदिर के नवनिर्माण हेतु भूमि का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि ग्राम हिरमी में श्री दूधाधारी मठ का प्राचीन कालीन बाड़ा है जिसका जीर्णोद्धार किया गया है। निर्माण कार्य अभी जारी है इस बीच भगवान श्री स्वामी बालाजी के लिए मंदिर के नवनिर्माण हेतु भूमि का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर गांव के प्रतिष्ठित नागरिक कामता प्रसाद फेकर, डॉक्टर फारुकी, कमलेश जायसवाल, तिमिर उपाध्याय, साहेब दास, धर्मेंद्र साहू, भीम धीवर, रतन साहू, रामप्रिय दास जी, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।




