Uncategorized

प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ ने धारा 49 हटाने का ज्ञापन विधायक को सौंपा


जांजगीर।छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर के थवाईत के नेतृत्व में आज जांजगीर चांपा।के
विधायक मान. श्री व्यास कश्यप जी के हसदेव बिहार हाउसिंग बोर्ड कालोनी जांजगीर स्थित कार्यालय में भेंट कर
राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 को विलोपित करने का ज्ञापन सौंपा गया , माननीय विधायक जी ने धारा 49 को हटाने के लिए आगामी विधान सभा सत्र में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से शासन स्तर पर कार्यवाही के लिए प्रयास किए जाने का आश्वासन संघ के प्रतिनिधि मंडल को दिया गया । प्रतिनिधि मंडल में छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं जांजगीर चांपा के जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ताल संतोष राठौर, के सी राठौर जिला सचिव और सुरेंद्र सिंह राठौर जिला उपाध्यक्ष , जे पी साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button