Uncategorized

प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ की बैठक 16 नवंबर को   रायगढ़ में


रायगढ़/जांजगीर छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनरकल्याण संघ के जिला अध्यक्ष गोपाल नायक ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि संगठन के जिला इकाई रायगढ़ की आवश्यक बैठक हरिभूमि कार्य के पास यादव सामाजिक भवन रायगढ़ में 16 नवंबर को 02 बजे आयोजित है। इस बैठक संघ के प्रदेशाध्यक्ष आर के थवाईत, प्रदेश महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर, उप प्रदेशाध्यक्ष अरुण वर्मा, प्रदेश संयुक्त सचिव के एल पटेल, छग तृतीय वर्ग शास कर्मचारी संघ के संरक्षक देवेंद्र पटेल सहित  अन्य पदाधिकारी आयेंगे। बैठक में पेंशनरों को महंगाई राहत देने के लिए  राज्य विभाजन की धारा 49(6)  का बहाना बनाकर दोनों राज्य की  सहमति की प्रथा समाप्त कर  केंद्रीय दर एवं तिथि से महंगाई राहत, पेंशनरों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा , 300दिवस का अवकाश नगदीकरण का लाभ देने ,अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन  का कुरुक्षेत्र सम्मेलन,17 दिसंबर 25 को पेंशनर्स डे का आयोजन, सहित प्रमुख संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।
रायगढ़ जिला अध्यक्ष गोपाल नायक ने जिले के सभी पेंशनर साथियों को बैठक में शामिल होने की अपील किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button