प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ प्रदेश कार्यकारिणी की हुई बैठक और होली मिलन समारोह

21 अप्रैल को पेंशनर मनाएंगे मांग दिवस
AISGPF के राष्ट्रीय अधिवेशन के 16 प्रतिनिधि का हुआ सम्मान
नए आजीवन सदस्यों का हुआ सम्मान
जांजगीर/बिलासपुर/रायगढ़
छत्तीसगढ़प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ 5969 के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक एवं होली मिलन समारोह संघ के प्रांतीय अध्यक्ष आर के थवाईत की अध्यक्षता में श्याम मंगलम वाटिका जांजगीर में 14 माच को सम्पन्न हुआ।
प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक में जिलों में आजीवन और वार्षिक सदस्यता बढ़ाने, प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन करने,वर्तमान में जिला स्तर के आजीवन और वार्षिक सदस्यों की समीक्षा,संभाग जिला और तहसील स्तर पर पेंशन सम्मेलन का आयोजन करने , अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के आव्हान पर 21 अप्रैल 2026 को सभी जिला मुख्यालय में धरना /प्रदर्शन कर पेंशनरों की मांगों का ज्ञापन सौंपने ,3 प्रतिक्षत मंगाई राहत आदि प्रमुख समस्याओं पर विचार विमर्श कर निर्णय क्या गया।
इस प्रांतीय बैठक में 17 दिसंबर 2025 को पेंशनरडे एवं 10 वा प्रांतीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के सफल आयोजनहेति सम्मेलन का संयोजक देवेंद्र पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल नायक एवं रायगढ़ सहित सभी जिले के अध्यक्ष सहित सभी पेंशनर साथियों को प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से बधाई एवं आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर अ भा रा सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन कुरुक्षेत्र में प्रांताध्यक्ष आर के थवाईत के नेतृत्व में भाग लेने वाले 16 पदाधिकारियों सर्व श्री आर एस छत्री,सोहन डहरिया, अशोक राठौर, डी के शर्मा, रायगढ़ से देवेंद्र पटेल , अरुण वर्मा , मदन सिंह ठाकुर, टीकाराम पटेल, बिलासपुर से सुंदर सिंह ठाकुर, महेश साव, पी आर सोनी, आर आर यादव , पी आर कौशिक , डी आर श्रीवास और अंबिकापुर से अनंत सिन्हा का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में प्रांतीय एवं।जिला पदाधिकारियों सर्व श्री श्री के एस ठाकुर, देवेंद्र कुमार पटेल,,इंजी आर एस छत्री, जे पी शुक्ला, गोपाल नायक, कविता तिवारी,बाबूलाल कुर्मी, के सी राठौर,आदि ने संगठन के बारे में सुझाव दिये।
बैठक में प्रांतीय पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष सर्व श्री सर्व श्री के एस ठाकुर कार्य . प्रांताध्यक्ष ,आर एस छत्री प्रांतीय सलाहकार, महांत्री द्वय सुंदर सिंह ठाकुर, देवेंद्र कुमार पटेल ,इंजी सोहन डहरिया, इंजी डी पी राठौर,इंजी शराफ़, श्रीमती कविता तिवारी, पी आर कौशिक, डी पी राठौर,के एल पटेल, डी के शर्मा, विनीत सालोमन ओ पी थवाईत ,सुरेंद्र सिंह राठौर, ए अल थवाईत,श्रीमती पुष्पा मिश्रा,श्रीमती कायरवार, श्रीमती भगवन्तों साहू, विश्राम सिंह राठौर, ओ पी राठौर, शिव कुमार थवाईत, सुशील पांडे, मदन सिंह ठाकुर, डी आर श्रीवास, गणेश सूर्यवंशी, सुशील पाण्डेय, जिलाध्यक्ष जे पी शुक्ला बिलासपुर, गोपाल नायक रायगढ़, चंद्रहास कुछवाहा कार्यकारी जिलाध्यक्ष जांजगीर चांपा, के सी राठौर जिला सचिव राधेश्याम शर्मा, बाबूलाल कुर्मी पाली कोरबा सहित प्रांतीय एवं जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अंत में होली मिलन कार्यक्रम के तहत एक दूसरे को गुलाल लगा कर शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी जिलाध्यक्ष चंद्रहास कुछवाहा ने और आभार प्रदर्शन प्रांतीय सचिव सुरेंद्र सिंह राठौर ने किया।




