आचार्य प्रदीप मिश्रा जी के शिव महापुराण में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त जी

श्री शिवरीनारायण मठ तथा श्री दूधाधारी मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज जयंती स्टेडियम भिलाई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शिव महापुराण कथा वाचक आचार्य श्री प्रदीप मिश्रा जी के शिव महापुराण में कथा का रसपान करने के लिए उपस्थित हुए। आचार्य मिश्रा जी ने व्यास पीठ की आसंदी से कहा कि -श्री शिवरीनारायण मठ के महन्त जी महाराज छत्तीसगढ़ में जहां कहीं भी हमारी शिव महापुराण की कथा होती है उसमें एक न एक दिन कथा श्रवण करने के लिए अवश्य ही पधारते हैं। उन्होंने महाराज जी को मंच पर आमंत्रित किया महाराज जी ने आचार्य जी को शाल, श्रीफल से सम्मानित किया आचार्य जी ने पुष्पमाला पहनकर महाराज जी का अभिवादन किया। राजेश्री महन्त जी महाराज के साथ कथा श्रवण के लिए सुरेश शर्मा, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव एवं हर्ष दुबे विशेष रूप से उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राजेश्री महन्त जी महाराज भिलाई के कार्यक्रम के पश्चात सत्संग भवन रायपुर में देवांगन परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण के कथा में भी सम्मिलित हुए।




