शिवरीनारायण एवं जांजगीर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे राजेश्री महन्त जी

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज दिनांक 27 सितंबर को शिवरीनारायण एवं जांजगीर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज सुबह 9:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर 11:00 बजे शिवरीनारायण पहुंचेंगे वे यहां मठ मंदिर में दर्शन पूजन के उपरांत लिटिल फ्लावर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल शिवरीनारायण में आयोजित साइंस एग्जीबिशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2:45 बजे शिवरीनारायण मठ से रवाना होकर अपराह्न 3:30 बजे जांजगीर पहुंचेंगे यहां यादव परिवार में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होंगे। यहां से 4:15 बजे रवाना होकर शाम 5:00 बजे तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल शिवरीनारायण द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव 2025 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। रात्रि 8:30 बजे उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा।




