Uncategorized
द्वितीय श्रावणी सोमवार को जांजगीर चांपा जिले के शिवालयों में दर्शन करेंगे राजेश्री महन्त जी

29 जुलाई 2024 को द्वितीय श्रावणी सोमवार के अवसर पर महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज जांजगीर चांपा जिले के शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10:00 बजे वे श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव खरौद, 10:30 बजे जोतगिर बाबा ग्राम तुस्मा, 11:15 बजे कीरीतेश्वर महादेव किरीत, दोपहर 12:00 बजे लिंगेश्वर महादेव नवागढ़, 1:00 बजे श्री कलेश्वरनाथ महादेव पीथमपुर, 2:00 बजे तुर्री धाम, (जिला सक्ती) अपराह्न 3:00 बजे गौरी कन्या मंदिर जैजैपुर, 3:30 बजे शिव मंदिर ओड़ेकेरा, शाम 5 बजे सिद्धनाथ बाबा देवपुर (चोराहा देवरी) 5:45 बजे सिद्धनाथ बाबा, बरगड़ी (बम्हनीडीह) का दर्शन पूजन करेंगे। शाम 6 बजे उनका आगमन शिवरीनारायण मठ होगा।