Uncategorized

राजेश्री महंत जी ने की खोखरा में मां मनका दाई की पूजन अर्चन दर्शन

उल्लेखनीय है कि राजेश श्री महंत जी प्रत्येक वर्ष नवरात्रि पर्व में मां मनका दाई के दर्शन करने
खोखरा पहुंचते हैं चैत्र नवरात्रि शुक्ल पक्ष पंचमी को महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर  दास जी महाराज ने जांजगीर-चांपा जिले से लगे ग्राम खोखरा पहुंचकर विराजित मां मनका दाई की पूजन अर्चन दर्शन किए। साथ ही साथ उन्होंने श्रद्धालु भक्तजनों से भी सौजन्य भेंट मुलाकात की।  उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि -माता जगदंबा भवानी की सेवा प्रत्येक सनातन धर्मावलंबियों को निरंतर करनी ही चाहिए नवरात्रि के पावन अवसर पर माता के दर्शन पूजन से अक्षुण्य पुण्य की प्राप्ति होती है। दर्शन पूजन के इस कार्यक्रम में उनके साथ रेखेन्द्र तिवारी, राजेश सिंह, मनोज यादव, निर्मल दास वैष्णव तथा अलग-अलग जगह पर राधे थवाईत, उपेंद्र तिवारी,पवन चतुर्वेदी, कृष्णा प्रजापति, दीपक थवाईत(लालू) टीकम थवाईत, चिंताराम राठौर, मुनीराम, दिलीप देवांगन, शशिकांत सिंह, अवधेश सिंह, बसंत पवार, भुवनेश्वर केसरवानी, संतोष साहू, जगदीश यादव, भारत लाल कश्यप, सुबोध शुक्ला, ईश्वर देवांगन, रामखिलावन तिवारी, एलडी आदित्य सहित अनेक गणमान्यजन सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button