Uncategorized
व्ही आई पी सिटी में हो रहा रामायण

जांजगीर।श्री शिव शक्ति महिला मानस परिवार द्वारा व्ही आई पी सिटी जांजगीर में पवित्र सावन मास में मानस गायन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष श्रीमति पुष्पा गुप्ता ने बताया यह आयोजन पिछले वर्ष भी किया गया था।इस वर्ष श्रीमति रेवती साव के यहां मांस गायन प्रत्येक दिवस शाम 5 बजे से हरि इच्छा तक रामायण गायन,भजन कीर्तन किया जा रहा है,यह आयोजन पूरे सावन मास में चलेगा।आयोजन में अधिक से अधिक आकर पुण्य के भागी बने।आज के आयोजन में श्रीमति रेवती साव,श्रीमति रूखमणि पांडे, रुक्मणी गुप्ता, संतोषी श्रीवास, अंजू राठौर, श्रीमती शकुन गुप्ता, श्रीमती ममता गुप्ता, श्रीमती रेणुका गुप्ता, उमा पांडे, अरुंधति तिवारी, राधिका गुप्ता क्षमा गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, श्रीमती रामकली राठौर सहित अधिक संख्या उपस्थित रहे।




