साहू संघ ने मनाया राजिम जयंती समारोह

जांजगीर/परिक्षेत्र साहू संघ जांजगीर द्वारा माता राजिम जयंती समारोह भक्त माता कर्मा सामुदायिक भवन जांजगीर में रामकुमार साहू तहसील अध्यक्ष जांजगीर के मुख्य आतिथ्य, जे .सी.साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।नारायण साहू संरक्षक,रामरतन साहूउपाध्यक्ष,दिलीप साहू,नेहरू साहू के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माता राजिम व कर्मा माता की आरती पूजा अर्चना से हुआ।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.बोधी राम साहू संगठन सचिव ने किया। माता राजिम ने त्याग और तपस्या से कार्य कर साहू समाज के लिए महती कार्य की उनके किए कार्य सदा प्रेरणादाई रहेंगे उक्त उद्गार मुख्य अतिथि ने व्यक्त की।राजिम माता के किए कार्य इतिहास के पन्नों पर अमिट है साहू समाज की आराध्य देवी माता राजिम जो कि राजिम लोचन भगवान की भक्ति में लीन रहा करती थी ।उनके किए कार्य समाज को सदैव मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे उक्त बातें कार्यक्रम अध्यक्ष जे.सी.साहू ने व्यक्त की ।मंचस्थ अतिथियों ने भी राजिम माता के जीवनी पर प्रकाश डाला। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।




