साहू संघ प्रदेश पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन

जांजगीर।छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्विरोध नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों का जिला साहू संघ जांजगीर चांपा द्वारा कचहरी चौक में भव्य स्वागत कर्मा नृत्य के साथ किया गया। स्वागत पश्चात बाजे गाजे के साथ रथ में सभी पदाधिकारियों को बिठाकर कार्यक्रम स्थल भक्त माता कर्मा सामुदायिक भवन तक लाया गया। वहां प्रवेश द्वार में रोली तिलक पुष्पहार से स्वागत किया गया।अतिथियों द्वारा माता कर्मा की पूजा अर्चना आरती कर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया।अभिनंदन समारोह एवं भवन लोकार्पण कार्यक्रम डॉ. नीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहू संघ के मुख्य आतिथ्य,बालेश्वर साहु जिलाध्यक्ष एवं विधायक जैजैपुर की अध्यक्षता व व्यास कश्यप विधायक जांजगीर..चांपा के अतिविशिष्ट आतिथ्य में हुआ।विशिष्ट अतिथि के रूप में भगवान दास गढ़वाल पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका परिषद जांजगीर नैला, डॉ.खिलावन साहू जिलाध्यक्ष साहू संघ शक्ति व पूर्व विधायक शक्ति,सत्यप्रकाश साहू , डॉ.तिलकराम साहू,श्रीमति साधना साहू प्रदेश उपाध्यक्ष साहू संघ,सुनील साहू,श्रीमति चंद्रवती साहू ,प्रदेश संगठन सचिव साहू संघ,श्रीमति बिना साहू,प्रदीप साहू प्रदेश संयुक्त सचिव साहू संघ,हर प्रसाद साहू पूर्व सदस्य श्रम बोर्ड, श्रीमति मोहन कुमारी साहू पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष साहू संघ व जिला पंचायत सदस्य,गिरिजा साहू जिलाध्यक्ष साहू संघ कोरबा,राजकुमार साहू सभापति जिला पंचायत,अजय साहू जिला पंचायत सदस्य, ओम प्रकाश साहू पूर्व महामंत्री राष्ट्रीय विधि प्रकोष्ठ के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ।जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष द्वारा सभी अतिथियों का साल पुष्पमाला से अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन कवि डॉ.बोधीराम साहू जिला संयोजक साहित्य प्रकोष्ठ साहू संघ ने किया।अपने प्रदेश पदाधिकारियों के आगमन की प्रसन्नता है, माता कर्मा के जीवनी को पाठ्य पुस्तक में शामिल करने शासन स्तर पर प्रयास करने का लिखित में आग्रह प्रदेश अध्यक्ष को करते हुए कहा सदैव समाज के विकास में कार्य करते रहेंगे जिसमें आप सबका सहयोग आवश्यक है। उक्त बाते कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष व जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने कही। ग्राम,केंद्र व तहसील जिला इकाई सामंजस्य के साथ कार्य करते हुए साहू समाज को ऊंचाइयों तक ले जाना है आप लोगों ने जो भव्य अभिनंदन किया उसे भुला नहीं जा सकता उक्त उदगार मुख्य अतिथि की आसंदी से प्रदेश अध्यक्ष ने व्यक्त की।अति विशिष्ट अतिथि व्यास कश्यप विधायक जांजगीर चांपा ने कहा साहू समाज की छत्तीसगढ़ में एक अलग पहचान है शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में अग्रणी रहा है डॉ.बोधीराम साहू जैसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेकों सम्मान से विभूषित लोग आपके समाज के उपलब्धियों को पुष्पित कर रहा है।जिलाध्यक्ष के मांग और अनुरोध पर मुख्य सड़क से कर्मा भवन तक सीसी रोड बनवाने का जिम्मा लेते हुए भवन निर्माण हेतु 15 लाख रुपए अपने विधायक निधि से देने की घोषणा किए,जिस पर कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा।मंचस्थ अतिथियों ने भी संबोधित किया।सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।आभार प्रदर्शन जिला महासचिव बोधराम साहू ने किया।
इस दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक साहू, जिला महासचिव बोधराम साहू,जिला कोषाध्यक्ष हेमंत साहू, जिला संरक्षक जे.सी.साहू,बंशी साहू,जिला उपाध्यक्ष संजय साहू,रामचरण साहू व पदाधिकारी रामनाथ साहू,बृजेश्वर साहू,रूपनारायण साहू,रामरतन साहू,केशव साहू,दिलीप साहू,नारायण साहू, दिलेश्वर साहू,के. बी.साहू,रामकुमार साहू,नेहरू साहू,केशव साहू,इतवार साय,राजकुमार साहू,राजेंद्र साहू,हरनारायण साहू,फिरती राम साहू,शिव साहू,ईश्वरी साहू,इतवारी राम,बाबूराम साहू,लखन साहू,रामकिशन साहू,शांति लाल साहू,श्रीमति हेमलता साहू,श्रीमति सरोज साहू,बिना साहू,भारती साहू,सावित्री साहू,राधा साहू,सुशील साहू,पुष्कर साहू,भूवनेश्वर साहू, मन हरण साहू,शांति लाल साहू,दशरथ साहू,प्यारेलाल साहू,भूपेंद्र साहू,भुवन साहू, लता साहू,रेखा साहू,गोल बाई साहू,सम्मेलाल साहू,दुलेश्वर साहू,चंद्रशेखर साहू,मोतीलाल साहू,लाला राम साहू,संतोष साहू,महावीर साहू उमेश साहू,रामकिशन साहू,सीताराम साहू सुरेश साहू सहित सैकड़ों समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे




