Uncategorized

सरपंच प्रतिनिधि राकेश चंद्रा ने  सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को नवरात्र पर्व की दी शुभकामनाएं

जैजैपुर। ग्राम पंचायत भोथिया ऊर्जावान युवा सरपंच प्रतिनिधि राकेश चंद्रा ने सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को नवरात्रि के पावन पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर माता दुर्गा की आराधना करते हुए सभी ग्रामवासियों ,क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों के जीवन में सुख शांति और समृद्धि खुशहाली कामना की है। उन्होंने आगे कहा की नवरात्रि का पर्व शक्ति उपासना का पर्व है, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पुरे भक्ति भाव से आराधना की जाती है।यह पर्व हमें जीवन में नारी शक्ति के महत्व और उनकी भुमिका को समझने का अवसर देता है। मां दुर्गा से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में मंगलमय जीवन प्रदान करें। नवरात्रि केवल देवी दुर्गा की आराधना का समय नहीं है। बल्कि यह पर्व नारी शक्ति सम्मान और उनके महत्व को स्वीकारने का अवसर भी है। शक्ति स्वरुपा देवी दुर्गा के नौ रूप हमें जीवन विभिन्न पहलुओं में शक्ति और साहस का पाठ पढ़ाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Check Also
Close
Back to top button