सावन उत्सव का हुआ आयोजन

जांजगीर।श्री हरि महिला मानस मंडली द्वारा शारदा मंदिर परिसर में चल रहे मासिक रामायण पाठ में महिला मंडली द्वारा सावन उत्सव मनाया गया।मंडली के अध्यक्ष श्रीमति चमेली साहू ने बताया कि सावन में चारो ओर हरा ही हरा दिखाई देता है उसी हरियाली के प्रतीक सभी हरा साड़ी में आकर्षक दिखाई दे रहे थे।उत्सव में भजन कीर्तन के साथ गीतों की बौछार की गई,सभी आनंदित नजर आ रहे थे।इस दौरान विविध आयोजन भी किया गया जिसने भजन प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, हरा रंग साड़ी वेशभूषा के साथ कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता भी कराया गया।विजेता प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण रामायण समापन दिवस में कराया जाएगा। सभी भजन में झूम झूम कर सत्संग का आनंद लिए।इस दौरान पार्षद श्रीमति मनीषा गोपाल,पूजा गुप्ता,सरोजनी साहू,दीप श्री साहू,शारदा राठौर,ममता यादव,विभा उपाध्याय,पार्वती कश्यप,सीमा तिवारी,अलका शर्मा,आशा दुबे,निशा मिश्रा,महेश्वरी राठौर,तृप्ति राठौर,मालती यादव,गीता मिश्रा,छबि साहू,माया तिवारी,नम्रता तिवारी सहित अधिसंख्य सावन उत्सव में भाग लिये।




