Uncategorized

चोरिया स्कूल में पालकों की उपस्थिति देख  गदगद हुए एस सी ई आर टी रायपुर के अधिकारी

शासकीय स्तर माध्यमिक विद्यालय चोरिया विकास खण्ड बम्हनीडीह जिला जांजगीर चांपा में छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर संकुल स्तरीय विशाल पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में श्रीमती दिव्या क्लोरेट लकड़ा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर मॉनिटरिंग अधिकारी के रूप में विशेष रूप से उपस्थित थीं ।साथ ही जिला नोडल अधिकारी के रूप में श्री हेमंत चरेपा जिला खनिज अधिकारी एवं श्री पी डी जाड़े , श्री सुरेंद्र पटेल जिला खनिज निरीक्षक भी उपस्थित रहे। श्रीमती लकरा जी का स्वागत प्राचार्य श्री कंवल सिंह राठिया,व्याख्याता श्री अमृत लाल साहू ,श्री फिरत सिंह कंवर ,संकुल समन्वयक श्री मोहन लाल यादव द्वारा गुलदस्ता भेंट कर किया गया ।बैठक में पालकों की भारी भीड़  को देखकर रायपुर  से आयी हुई श्रीमती दिव्या लकरा जी अभिभूत हो गई और पालकों  की जागरूकता की मुक्त कंठ से प्रशंसा करने लगी।इस बैठक में 325 पालकों ने भाग लिया। जिसमें महिलाओं की उपस्थित सराहनीय रही। श्रीमती लकरा मैडम जी ने अपनी उद्बोधन में शिक्षा की गुणवत्ता ,नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए इसमें पालकों  और शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। विद्यार्थियों और पालकों से भी भेंट कर बच्चों की पढ़ाई और शिक्षकों के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बताया कि हमारे स्कूल के सभी शिक्षक बहुत अच्छे हैं ,प्रतिदिन समय पर स्कूल आते हैं और अध्यापन कार्य संपन्न करते हैं। प्राचार्य श्री कंवल सिंह राठिया जी ने पालकों को शासन की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया किया । व्याख्याता श्री अमृतलाल साहू ने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य हैं, इनके सर्वांगीण विकास में शिक्षकों और पालकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पालकों को जागरूक रहने की आवश्यकता है, जिससे बच्चे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। संकुल समन्वयक श्री मोहन यादव ने पालकों से आग्रह किया कि सभी पालक अपने बच्चों को रोज स्कूल भेजें और घर में भी नियमित रूप से पढ़ने के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता श्री लक्ष्मी नारायण सोनी जी ने किया। इस बैठक में चोरिया संकुल के अंतर्गत प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल संजय ग्राम ,तेंदुआ और शिवपुरी के शिक्षकों और पालकों ने भाग लिया। शिक्षकों में श्री अमृतलाल साहू ,श्री फिरत सिंह कंवर,श्री ललित शुक्ला ,श्री लक्ष्मी नारायण सोनी, श्री भास्कर यादव, श्री टीमन लाल चंद्रा ,श्री जय नारायण राज, श्री हेमंत खटकर, श्री बसंत गढेवाल, पी पी देवांगन ,श्री नीलमणि देवांगन, श्री तारकेश्वर वैष्णव , दिग्विजय  पटेल, श्रीमती विभा साहू, श्री नोहर लाल रत्नाकर ,श्री प्रताप सिंह कंवर, ब्रम्हेश्वर लाठिया सिंह , श्रीमती तुलसी देवांगन पालकों में श्री नारायण प्रसाद सूर्यवंशी उप सरपंच चोरिया, श्री पुरुषोत्तम सूर्यवंशी ,श्री प्रेम नारायण साहू,  मनहरण उरांव ,श्री युगल पटेल , संतोष यादव सहित अधिसंख्यक पालकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button