Uncategorized

शिकसा नारी सम्मान 31 को

(33 नारी रत्न होंगे सम्मानित)
जांजगीर…शिक्षक कला व साहित्य अकादमी जांजगीर चांपा द्वारा शिकसा नारी सम्मान 31 मार्च 2025 दिन सोमवार को भक्त माता कर्मा सामुदायिक भवन जांजगीर में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।अकादमी के प्रदेश महासचिव डॉ.बोधीराम साहू , जिलाध्यक्ष विजय प्रधान ने बताया अकादमी के संस्थापक संयोजक डॉ शिवनारायण देवांगन आस के सफल निर्देशन में कार्यक्रम की तैयारी कर ली गई है।जिसमें चयनित 33 नारी रत्नों को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वर्षा अग्रवाल नायब तहसीलदार जांजगीर, अध्यक्षता श्रीमति हेमलता शर्मा सहायक परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा,विशिष्ट अतिथि सुश्री योग्यता साहू जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी जांजगीर चांपा,श्रीमति रंजना मखीजा सहायक संचालक उद्यान विभाग,श्रीमति पुष्पा कोरी दिवाकर जिला नोडल अधिकारी, श्रीमति ऋषिकांता राठौर बी. आर. सी. सी. नवागढ़, नवधा राठिया पर्यवेक्षक जांजगीर शहरी महिला एवं बाल विकास,विशेष आमंत्रित अतिथि कौशलेंद्र पटेल प्रांताध्यक्ष शिकसा होंगे।कार्यक्रम की तैयारी में कार्यक्रम प्रभारी राधेश्याम कंवर प्रदेश संगठन मंत्री, डॉ .राघवेंद्र राठौर शक्ति जिलाध्यक्ष,डॉ.ज्योति सक्सेना प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,रामलाल कोसले जिला महासचिव,जिला कोषाध्यक्ष रामविलास डाहरे सहित पदाधिकारी जुटे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button