Uncategorized

शिक्षक दिवस पर शिकसा का हुआ आयोजन

जांजगीर/शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिनशिक्षक दिवस पर 
गीत ,कविता,नृत्य ,उनके जीवनी पर व्याख्यान का आयोजन श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी डीईओ शक्ति के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ .बोधी राम साहू प्रदेश महासचिव ने किया।सरस्वती वंदना श्रीमति बुधनी अजय व राजगीत
प्रमोद आदित्य सेवानिवृत्त प्राचार्य
ने प्रस्तुत किया।शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्थापक संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन आस,प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल,प्रदेश महासचिव डॉ.बोधीराम साहू,कार्यक्रम प्रभारी विजय प्रधान सहित पदाधिकारियों ने कहा शिक्षक होना अपने आप में गौरव की अनुभूति दिलाता है।गुरु का स्थान सदा ऊंचा था,है और रहेगा।इसी कारण डा.सर्वपल्ली राधा कृष्णन ने अपने आप को शिक्षक कहलाना ही ज्यादा उचित माना था।शिक्षक अंधकार से प्रकाश की ओर ले  जाने वाला होता है।शिक्षक ही ऐसा है जो डॉक्टर,इंजीनियर,वकील,नेता बना सकता है इस कारण हम सबको शिक्षक होने का गर्व होना चाहिए।हमारा अकादमी शिक्षकों की प्रतिभा को सामने लाने निरंतर प्रयासरत रहा है।कार्यक्रम का संचालन राधे श्याम कंवर प्रदेश संगठन मंत्री ने किया।इस दौरान
दिनेश कुमार दुबे,
मोहित शर्मा, श्रीमती चन्द्रकला शर्मा, श्रीमती शशिकला पांडेय, हरमन कुमार बघेल, मनोहर लालयादव,श्रीमती  तारा बन्छोर, श्रीमती शकुन्तला सहंश,
नैना साहनी,
श्रीमती अनुसूइया सोरी,पंडित विष्णु दत्त, सुखमती चौहान,राजीव लोचन कश्यप,
मदन लाल तोमर,
डॉ.ज्योतिसक्सेना
नवाचारीव्याख्याता,रीता राज,
लीलेश कुमार राजेश, श्रीमति किरण शर्मा ,
श्रीमती गायत्री सोनी सहित शिक्षकों ने प्रस्तुति दी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button