Uncategorized

शिकसा विराट कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

जांजगीर।शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में “शिकसा विराट कवि सम्मेलन” कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन व विजय कुमार प्रधान कार्यक्रम प्रभारी के उपस्थिति में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना श्रीमति चमेली साहू व्याख्याता सुकली व राजगीत संध्या पाठक भिलाई ने प्रस्तुत कर किया।
सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने शिकसा द्वारा आयोजित कार्यक्रम पर विचार रखते हुए बताया कि शिक्षक व छात्रों के प्रतिभा को सामने लाने का निरंतर प्रयास कर रहे है जिसमें हम काफी सफल हो चुके है। हमें हर प्रतिभावान शिक्षक व छात्र को सामने लाने के लिये संकल्पित है।
तदपश्चात प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल ने कहा कवियों की प्रस्तुति तारीफे काबिल है।, प्रदेश महासचिव डाॅ.बोधीराम साहू ने कहा अकादमी प्रतिभाओं का भंडार है और येसे प्रतिभा रूपी हीरे मोती को पुष्पित और पल्लवित करने का कार्य सयोजक देवांगन ने किया है। संयुक्त सचिव पुष्पांजलि ठाकुर, सलाहकार डॉ.प्रमोद आदित्य, सदस्य आरती ठाकुर व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने अपने अपने उदबोधन में शिक्षक कला व साहित्य अकादमी व कार्यक्रम पर प्रकाश डाले।
विराट कवि सम्मेलन में
डाॅ.प्रमोद आदित्य से.नि. प्राचार्य सिवनी चांपा जांजगीर, दिनेश कुमार दुबे तखतपुर बिलासपुर, मोहित कुमार शर्मा पाटन, हरमन कुमार बघेल आरंग रायपुर, राजीव लोचन कश्यप सेमरिया जांजगीर, रामलाल कोसले बछौद जांजगीर, शकुंतला सहंश पतरापाली रायगढ़, ओ.पी.कौशिक “रतनपुरिहा” पेंड्रा, डाॅ.शालिनी श्रीवास्तव औराई उ.प्र., रामकुमार पटेल मचखंडा सीपत, ममता साहू नरहरपुर कांकेर, शिवकुमार अंगारे बंगला मटिया, माधुरी करसाल “मधुरिमा” रायगढ़, संध्या मौर्य ज्ञानपुर भदोही, रीता राज सिदार सक्ति, पुष्पांजलि ठाकुर मुरडोंगरी कांकेर, शीतल बेस नवागढ़ बेमेतरा, भीखम लाल देवांगन हेमाबंध बेमेतरा, झरना राठौर करतला कोरबा, नेहा उपाध्याय चरोदा बलौदाबाजार, सुमन लता नवागढ़ बेमेतरा, स्मिता श्रीवास्तव एमिटी इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली, के.पी.एस.चौहान नागर इंदौर, हेमा चन्द्रवंशी खुर्सीपार भिलाई, सुचिता निषाद खोरसा बेमेतरा, उषा भट्ट जंजगिरी भिलाई आदि ने स्वरचित गीत कविता प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम का संचालन उषा भट्ट जंजगिरी भिलाई व आभार प्रदर्शन डॉ. प्रदेश संयोजक ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button