Uncategorized

संकुल केन्द्र मौहाडीह अंतर्गत समस्त विद्यालयों मे हुआ सामाजिक अंकेक्षण

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत संकुल केन्द्र मौहाडीह विकासखण्ड बम्हनीडीह अंतर्गत समस्त विद्यालयों में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य दिनांक 07/10/2025 एवं 08/10/2025 को आयोजित किया गया। संकुल शैक्षिक समन्वयक संकुल केन्द्र मौहाडीह राजेश कंवर द्वारा बताया गया की
मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025-26 के तहत दिनांक 07/10/2025 को शासकीय प्राथमिक/ पूर्व माध्यमिक शाला गिधौरी एवं शासकीय प्राथमिक शाला भुरकाडीह में एवं दिनांक 08/10/2025 को शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला मौहाडीह, प्राथमिक शाला पटेल पारा गिधौरी एवं शासकीय प्राथमिक शाला झींका में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।उक्त कार्य के लिए गठित टीम लिडर पूर्व माध्यमिक शाला में केदार सिंह सिदार,रायसिंह मन्नेवार प्रधानपाठक एवं प्राथमिक शाला में ईश्वर राठौर, संजय मिश्रा, डूलेश्वर प्रसाद रजक, भीमराव, एवं गुरुबारी भैना प्रधानपाठकों द्वारा अंकेक्षण कार्य में टीम लीडर की भूमिका का दायित्व निभाते हुए जनप्रतिनिधियों, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, शिक्षक पालक संघ, अभिभावकों एवं समुदाय के साथ सामाजिक अंकेक्षण के लिए गठित दल द्वारा बच्चों से हिन्दी, अंग्रेजी,गणित एवं अन्य विषयों पर राज्य द्वारा तैयार बीस प्रश्न पूछा गया। जिसका उत्तर बच्चों के द्वारा दिया गया। अंकेक्षण टीम द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
     सामाजिक अंकेक्षण में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष कुंजबिहारी राठौर,नवरतन साहू, मालती मंशाराम पटेल, राकेश राठौर सरपंच, मनहरण साहू उप सरपंच,विक्रम दास, ईतवारी दास, श्रीमती पिलेश बाई राठौर, सुलोचना बाई साहू, गेंदबाई, शुकवारा बाई सिदार एवं पालकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button