Uncategorized

108 नारी शक्ति द्वारा सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

जांजगीर।नगर के वार्ड 17 डॉक्टर मोदी निवास में  हनुमत की कृपा बनाए रखने के लिए सबके अंदर ओज तेज शक्ति प्रदान करने वाला  सुंदर कांड पाठ का विशेष 108  नारी शक्ति द्वारा  सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।जिसमें  श्री हरि महिला मानस मंडली जांजगीर को आमंत्रित किया गया था। जिसमें श्री हरि महिला मंडली के अध्यक्ष श्रीमति चमेली साहू की टीम श्रीमति ममता यादव के संयोजकत्व में  पूरे 108 महिला की टीम ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ व हनुमत भजन कर कार्यक्रम स्थल को भक्ति मय वातावरण से ओतप्रोत कर दिए। सभी नारी शक्ति एक ड्रेस कोड लाल साड़ी में आकर्षक नजर आ रहे थे ।समिति के अध्यक्ष चमेली साहू हारमोनियम पर भजन की अनोखी श्रृंखला पेश की ।सुंदरकांड पाठ कर सुख समृद्धि वीर बजरंगी की कृपा सब पर बनी रहे इस कामना के साथ पाठ किया गया। इस दौरान ममता यादव, श्रीमति निशा मिश्रा,श्रीमति शारदा साहू,श्रीमति दीपश्री साहू, मनीषा गोपाल,विभा उपाध्याय,मंजू मोदी, रीता मोदी,रंजिता मोदी,सुनीता मोदी,कल्पना मोदी,शीलू मोदी,श्वेता मोदी,अंजली मोदी
, इशिता मोदी,भूमि मोदी,अन्नपूर्णा अग्रवाल,कविता अग्रवाल,लक्ष्मी अग्रवाल,अवनी अग्रवाल,रेखा अग्रवाल,पुष्प गुप्ता लता राठौर,आशा दुबे,सावित्री सराफ,विजय भारती,सरस्वती श्रीवास्तव,गीता मिश्रा,मालती यादव,सुष्मिता यादव,नम्रता तिवारी,माया तिवारी,सारिका ,रामप्यारी राठौर,सीमा तिवारी,श्रीमति साहू,भगवती साहू,ओमिता साहू,मिथलेश यादव,पुष्पांजलि सोनी,सहित 108 नारी शक्ति द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया। आयोजन कर्ता द्वारा मानस मंडली के अध्यक्ष श्रीमति चमेली साहू सहित उनके टीम को सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button