Uncategorized

“स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संकल्प : एनएसएस द्वारा रैली, सफाई एवं शपथ ग्रहण”

नवागढ़। पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, नवागढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में आज दिनांक 26/09/2025 को ” सेवा पखवाड़ा 2025 एवं विकसित भारत थीम पर स्वच्छता जागरूकता हेतु एक भव्य रैली निकाली गई, जो महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तक पहुँची। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया।
रैली के उपरांत स्वयंसेवकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया। अस्पताल के वार्ड, परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ करते हुए लोगों को यह संदेश दिया गया कि “स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है।”
अंत में सभी स्वयंसेवकों एवं उपस्थित नागरिकों ने स्वच्छता शपथ ली और यह संकल्प लिया कि वे स्वयं स्वच्छ रहेंगे तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारीगण, महाविद्यालय के संचालक श्री विनोद अग्रवाल, प्राचार्य डॉ राजेश शर्मा, श्री तेरस दिनकर (आई क्यू ए सी प्रभारी), श्री कमल प्रसाद (NSS प्रभारी), सुश्री मालती बंजारे, सुश्री यशोदा शांते, सुश्री कविता, श्री अनुभव साहू, श्री अखेंद्र  जांगड़े, श्री आलोक चंद्रा, श्री दीपक चंद्रा, श्री जोहित कश्यप, श्री शिवरात्रि साहू, श्री सतीश, श्री आरथो ,  श्री विमल, श्री अमन, सुश्री रजनी साहू एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button