Uncategorized

प्रगतिशील जायसवाल कलार समाज के नव निर्वाचित कार्यकारिणी का  शपथ ग्रहण समारोह 5 जनवरी को ,उप मुख्यमंत्री ,स्वास्थ्य मंत्री ,उद्योग मंत्री होंगे शामिल

जांजगीर चाम्पा – प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौ.कलार)समाज के नव निर्वाचित कार्यकारिणी का 5 जनवरी को सीनियर क्लब सीएसपीजीसीएल जेलगांव दर्री में प्रातः 11.30 बजे  शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा। उक्त समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। समाज के निवृत्तमान अध्यक्ष देवकुमार कौशिक समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा विभाग  मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ,उद्योग ,वाणिज्य तथा श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ,महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा,कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ,रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ,जांजगीर -चाम्पा विधायक व्यास कश्यप ,विधायक जैजैपुर बालेश्वर साहू ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर मंचासीन होंगी । विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो ,पूर्व राज्य सूचना आयुक्त धनवेंद्र जायसवाल ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रीना अजय जायसवाल,मुख्य अभियंता सी.एस.पी.जी.सी.एल (कोरबा पश्चिम ) प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौ.कलार )समाज के स्थाई समिति के अध्यक्ष  जानकी प्रसाद कौशिल ,भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री एवं श्रम शिक्षा समिति छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल ,प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौ.कलार )समाज के पूर्व उपाध्यक्ष कामता प्रसाद जायसवाल,प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौ.कलार )समाज के पूर्व कोषाध्यक्ष बालगोविंद जायसवाल मंचासीन होंगे। गौरतलब हो किप्रगतिशील जायसवाल (कन्नौ.कलार )समाज के
नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष के पद पर जितेंद्र कुमार जायसवाल,उपाध्यक्ष के पद पर शिव जायसवाल ,सचिव के पद पर महेंद्र कश्यप,सहसचिव के पद पर रोहिणी महतो एवं सहसचिव के पद पर दिलीप कुमार कौशिक निर्वाचित हुए हैं। इनके अलावा समाज में क्षेत्रीय सचिव भी चुने गए हैं। समाज विकास को गति देने युवा ,महिला समेत विभिन्न प्रकोष्ठों का भी गठन किया जाना है।जिन्हें मुख्य अतिथि की मौजूदगी में ही शपथ ग्रहण संपन्न कराकर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उक्त समारोह को भव्यता के साथ संपन्न कराने आयोजन समिति को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निवासरत समाज के सदस्य  उक्त आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर नई टीम को आशीर्वाद देंगे, गौरवशाली पल के साक्षी बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button