प्रतिभा का प्रदर्शन : कार्यशील मॉडल प्रदर्शनी”

पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, नवागढ़ में दिनांक 22 सितम्बर 2025 को विज्ञान एवं संगणक संकाय के तत्वावधान में कार्यशील मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता एवं नवाचार की भावना को बढ़ावा देना था।
प्रदर्शनी का शुभारंभ महाविद्यालय के संचालक श्री विनोद अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा व मुख्य अतिथि डॉ. एच.आर. आगर ( विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग, शा. बिलासा स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, बिलासपुर) एवं श्री धनेश मिश्रा जी (संचालक, वंदे मातरम उच्च. मा. विद्यालय, नवागढ़) के करकमलों द्वारा किया गया।
विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों जैसे — नवीन ऊर्जा स्रोत, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल इंडिया, कृषि उपकरण, स्वच्छ भारत, जल संरक्षण, एवं स्वास्थ्य विज्ञान पर आधारित कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। प्रत्येक मॉडल विद्यार्थियों के परिश्रम, कौशल और नवीन सोच का प्रतीक था।
प्रदर्शनी के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा श्रेष्ठ मॉडल का चयन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्री तेरस दिनकर (आई क्यू ए सी प्रभारी), श्रीमती प्रीति देवांगन (कार्यक्रम प्रभारी), सुश्री मालती बंजारे, सुश्री कविता, श्री अखेंद्र जांगड़े, श्री दीपक चंद्रा, श्री जोहित कश्यप, श्री सतीश, सुश्री रजनी साहू एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।




