Uncategorized

खनिज निगम के अध्यक्ष ने किया दर्शन भगवान शिवरीनारायण जी का

छत्तीसगढ़ राज्य खनिज निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष, पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने शिवरीनारायण पहुंचकर भगवान शिवरीनारायण जी का दर्शन पूजन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री सिंह अपने परिवार सहित श्री शिवरीनारायण भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे थे।महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर  दास जी महाराज ने उन्हें भगवान का दर्शन पूजन कराया और मठ मंदिर प्रशासन की ओर से शाल, श्रीफल एवं भगवान शिवरीनारायण का तैल चित्र भेंट करके सम्मान किया। श्री सिंह अपने पूर्वजों के द्वारा निर्मित श्री राम जानकी मंदिर भी गए और भगवान का दर्शन पूजन किया। उल्लेखनीय है कि राज्य खनिज निगम के अध्यक्ष बनने के पश्चात उनका यह प्रथम शिवरीनारायण प्रवास था। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, राघवेंद्र प्रताप सिंह,लोकेश शुक्ला, राजकुमार साहू, पप्पू सिंह, कमलेश सिंह, पूर्णेन्द तिवारी, सुखराम दास जी, त्यागी जी महाराज, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव,चिराग केसरवानी बुद्धेश्वर केसरवानी, पुनी राम केसरवानी, गोपाल केडिया,संदीप यादव,सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button