Uncategorized

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ  का प्रतिनिधि मंडल मिला वित्त मंत्री से

पेशन.ग्रेज्युवेटी.समुह बीमा.पदोनति और जीने लायक वेतन की मांग को  प्रदेश उपाध्यक्ष और रायगढ़ जिलाध्यक्ष अनिता नायक के नेतृत्व मे संघ प्रतिनिधि मण्डल मिला वित्त मंत्री  से.
प्रदेश के एक लाख आंगनबाड़ी कार्रकर्ता सहायिकाओ की हित मे रखी  मांगे।

          न्यू ईयर के अवसर पर दिनांक 04 जनवरी 2026  को प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओ.पी.चौधरी  के शासकीय निवास रायगढ़ मे नव वर्ष की शुभकामनाएं देने छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ 409 जिला शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता नायक के नेतृत्व मे सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाऐ पहुंचे और मान.मंत्री जी को नवर्ष की शुभकामनाएं देते हुये.उनके द्वारा राज्य के विकास मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओ की योगदान को याद दिलाते हुये प्रदेश भर के एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ के कुछ समस्या और मूलभूत सुविधाये को पूरा करने की  मांग भी किया गया।
    श्रीमती अनिता नायक द्वारा बताया गया कि मान.मंत्री जी के पास मुख्य रूप से सेवा निवृत्ति पश्चात समाजिक सुरक्षा के रूप मे पेशन.ग्रेज्युवेटी.समूह बीमा.जीने लायक वेतन.मध्यप्रदेश सरकार के तर्ज पर 15000 हजार और हर वर्ष वेतन वृध्दि के रूप मे 1000/- बढ़ोत्तरी और सुपरवाईजर एवं कार्यकर्ता के रिक्त शतप्रतिशत पद पर वरिष्टता सह योग्यता के क्रम मे पदोन्नति की मांग मजबूती के साथ रखी गई।
      वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी द्वारा इसे गंभिरता से लेते हुये बिन्दुवार संघ प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा की गई और उनके द्वारा आश्वस्त किया गया कि छत्तीसगढ़ सरकार आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिकाओ के मांगो के प्रति छग शासन गंभीर है.और शीघ्र इस पर विचार किया जायेगा.इसके अच्छे परिणाम भी जल्दी मिलने की बात कही गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button