आज प्रधानमंत्री प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओ के खाते मे बटन दबाकर डालेंगे महतारी वंदन योजना की पहली किस्त

जांजगीर-मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए भारतीय जनता पार्टी चुनाव से पहले किए गए वादे को पूरा करते हुए आज दोपहर एक बजे प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओ के खाते मे बटन दबाकर सीधे उनके खाते मे डालेंगे कल दोपहर एक बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छग की 70 लाख महिलाओ के साथ सीधे वर्चुअल संवाद कर उनके खाते की पहली किस्त एक हजार रू डालेंगे।
इसके लिए कल भारतीय जनता पार्टी जिला भाजपा कार्यालय मे प्रेस कांफ्रेंस भी आयोजित की थी प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री पुरूषोत्तम शर्मा ने कहा कि कल प्रधानमंत्री जी प्रदेश की महिलाओ के साथ साथ जांजगीर चांपा जिले की भी दो लाख इन्कयानबे हजार चार सौ छब्बीस महिलाओ के खाते मे सीधे रकम डालेंगे जो मोदी जी गारंटी को पूरा करता है प्रेस कॉन्फ्रेंस मे भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा व सप्रभारी पंकज अग्रवाल उपस्थित थे।