Uncategorized

पेड़ हमारे जीवन के हर जरूरत को पूरा करती है-प्रधानाचार्य कल्पना सिंह


महान संत “बाबा कीनाराम अघोराचार्य विद्यापीठ स्कूल” पेंड्री, जाँजगीर के प्रधानाचार्य जी की विशेष सहयोग से स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे स्कूल के समस्त स्टाफ़गण के अलावा विद्यार्थियों व उनके सम्माननीय अभिभावकों के द्वारा भी सहभागिता निभाई गई।
पेड़ बचाओ-जीवन बचाओ अभियान के तहत स्कूल परिसर में पौधे लगाकर साथ में गांव व आसपास के युवा व ग्रामीणों को पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्रीमती कल्पना सिंह (प्रधानाचार्य) ने बताया कि- – यह तो हम सभी जानते हैं कि ऑक्सीजन बनाने का काम पेड़ की पत्तियां करती हैं, इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ों को लगाना होगा। पेड़ पौधे होंगे तो बाढ़, सूखा, भूस्खलन जैसी घटनाओं से बचा जा सकता है। पेड़ हमारे जीवन की हर जरूरतों को पूरा करते हैं। जिनमें वनों की लकड़ी से हम कागज,लाख,गोंद, खिलौने,प्लाईवुड,सौन्दर्य सज्जा का सामान आदि का हम प्रयोग करते हैं, यहां तक कि रबड़ व गत्ता भी इन्हीं वनों से मिलता है।
यहाँ तक की हमारे देश में केवल देवी-देवताओं की ही नहीं बल्कि वृक्षों की भी पूजा होती है जैसे कि,पीपल, वट, तुलसी, केला आदि। इन वृक्षों में देवताओं का निवास माना जाता है। इसलिए हम सबका यह कर्तव्य बनता है कि जीवन में एक -एक पेड़ लगाकर, उसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। खासकर ऐसे स्थान जहां पेड़ पौधों की संख्या कम हो। सार्वजनिक स्थान पर लगे पेड़ की छाया हर मुसाफिर को राहत देती है। यथा-संभव स्कूल, कॉलेज,चौपाल व गांव में शामलात भूमि में सर्वाधिक पेड़ लगानी चाहिये। पर्यावरण के प्रति अब सभी लोगों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी पूर्णतः निभानी होगी, साथ-साथ लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। जिससे देश में पर्यावरण की स्थिति को सुधारा जा सके।
इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रामवासी क्षेत्रवासी एवं वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button