Uncategorized

आदि कर्म योगी अभियान के माध्यम से ग्राम विकास का नया अध्याय ग्राम पोड़ीकला, खपरीडीह,नवागांव में तैयार हुआ विजन प्लान 2030

जनजातीय कार्य मंत्रालय के महाभियान के तहत विकासखंड बम्हनीडीह पोडीकला, खपरीडीह,नवागांव में विलेज विजन प्लान 2030 तैयार की गई।साथ ही पूछेली को तैयार करने प्रक्रिया जारी है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग अक्षय कुमार कंवर,जनपद पंचायत सीईओ प्रज्ञा यादव बम्हनीडीह के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय अधिकारी तथा ग्रामवासी आदि कर्मयोगी अभियान के सुचारू संचालन के लिए कार्य कर रहे हैं बीएमटी उमेश कुमार दुबे,कृष्णा राज, सुनील मैथ्यू ने ग्राम वासियों के साथ चर्चा कर ग्राम का सामाजिक मानचित्र एवं संसाधन मानचित्र तैयार किया गया।इसमें आधारभूत संरचना जैसे सड़क,पेयजल आपूर्ति,स्वास्थ्य,आवास विद्युत व्यवस्था,पोषण एवं शिक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से विचार विमर्श कर उन्हें विजन प्लान 2030 में शामिल किया गया।ग्राम सभा में इस विजन प्लान 2030 का अनुमोदन कर भारत सरकार को प्रेषित किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर आदि सेवा केंद्र की परिकल्पना की गई है।जनजाति बहुल गांव में स्थापित इन केंद्रों के माध्यम से अधिकारी और समुदाय के सदस्य हर पखवाड़े “आदि सेवा समय” में एक-दो घंटे देकर स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे,युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे और शासन की पहल का समर्थन करेंगे।इसके साथ ही शासन प्रयोगशाला कार्यशाला का आयोजन राज्य से लेकर ग्राम स्तर तक किया जाएगा।इस कार्यशालाओं में विभिन्न विभाग मिलकर जनजाति विकास के लिए सामूहिक समाधान तैयार करेंगे।आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य है की जनजाति ग्राम कार्य योजना के माध्यम से ग्रामीण और अधिकारी मिलकर विजन 2030 का निर्माण करें।जो सतत विकास लक्ष्यों एवं समावेशी विकास की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के अनुरूप हो।इस अवसर पर बीएमटी कृष्णा राज,उमेश कुमार दुबे,सुनील माथुर ने उपस्थित ग्रामीणों को शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा यह सुनिश्चित करने का आव्हान किया कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के लोगों तक पहुंचे।इस अवसर पर पोड़ी कला में ग्राम नोडल लखनलाल कर्ष,ग्राम प्रमुख चंपा बाई कंवर,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उमा बाई चौहान साथी सखाराम कंवर,चमेली बाई कंवर,जागेश्वरी कंवर आरा यादव,नीतू केवट,दिनेश कंवर,ताप्ती कंवर,नवागांव में ग्राम प्रमुख हरिशंकर राठौर ग्राम नोडल बरम लाल साहू रोजगार सहायक कृष्ण कुमार राठौर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मालती सहिस, प्रमिला प्रधान,खपरीडीह में ग्राम नोडल प्रमोद कुमार यादव,ग्राम प्रमुख ममता जायसवाल,रोजगार सहायक गजानन वस्त्रकार,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वृंदाबाई कंवरअन्नू पांडे,सुकवारी केवट साथी अमृत लाल धनवार,दिनेश राठौर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button