Uncategorized

विवेकानंद विद्यालय की छात्रा शिवांगी राठौर ने अपने मां के नाम पर किया पौधारोपण

जांजगीर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विवेकानंद विद्यालय जांजगीर की 9 वीं की छात्रा एवं पत्रकार राजेश राठौर की सुपुत्री शिवांगी राठौर ने “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अपनी माँ के नाम पर एक छायादार पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।उन्होंने सभी से आग्रह की है कि आज पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए हमें अधिक से अधिक पौधा लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण संतुलन बनी रहे।शिवांगी की इस सराहनीय पहल पर विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य मनोज पांडेय ने उनके इस पुनीत कार्य को खूब सराहा। प्राचार्य पांडेय ने कहा कि उन्होंने न केवल पौधारोपण में भाग लिया, बल्कि अन्य छात्रों को भी पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने हेतु अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनी।
इस अवसर पर स्कूल परिसर में अन्य छात्रों ने भी पौधारोपण किया और भविष्य में हर छात्र द्वारा कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों सहित छात्र – छात्राओ की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button