छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण-संघ की मासिक बैठक केरा रोड जांजगीर स्थित श्याम मंगल भवन में हुई सम्पन्न

पैशनर्स को कर्मचारियों के महंगाई भत्ता आदेश के साथ ही मंहगाई राहत आदेश जारी करने,
राज्य विभाजन की धारा 49 की आड़ में सहमती प्रथा बंद करने
17 दिसंबर को पेंशनर्स डे मनाने
अखिल भा रा पेंशनर्स फेडरेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन कुरुक्षेत्र आदि विषयों पर हुईं चर्चा*
जांजगीर चांपा/ छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ 5969 जिला जांजगीर चांपा की मासिक बैठक अभियंता प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष इंजीनियर सोहन डहरिया के केरारोड स्थित श्याम मंगल भवन में 15नवंबर को संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ उपस्थित सभी साथियों के संक्षिप्त परिचय के साथ हुआ। साथ ही नए सदस्यता ग्रहण करने वाले हीरालाल लाठिया एवं फेकूराम केवट का स्वागत संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता संतोष राठौर के द्वारा किया गया।
सदस्यता अभियान सहित, जीवन प्रमाण पत्र भरने, तथा रचनात्मक कार्यों के अंतर्गत नगर के सार्वजानिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान के साथ – साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रद्युम्न शर्मा, तहसील अध्यक्ष विनीत सालोमन, इंजीनियर बी पी निर्मलकर, के पी पाण्डेय, कार्यकारी जिला अध्यक्ष चंद्रहास कछवाहा, प्रांतीय उपाध्यक्ष कविता तिवारी, जिला सचिव के सी राठौर, कोषाध्यक्ष डी एन देवांगन,नंद किशोर मिश्रा, पी के आदित्य आदि ने अपने अपने सारगर्भित विचार रखे
प्रांतीय सलाहकार इंजीनियर आर एस क्षत्रिय ने योजना बनाकर संघ के साथियों का एक अंतर्जिला क्रिकेट मैच का आयोजन जांजगीर में करने का सुझाव रखा गया जिसका तालियां बजाकर समर्थन किया गया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आर के थवाईत के द्वारा पेंशनर्स को केंद्रीय दर एवं तिथि से प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के मंहगाई भत्ता आदेश के साथ पेंशनरो को मंहगाई राहत देने ,धारा 49 की आड़ में दोनों प्रदेश की सहमति प्रथा बंद करने , अगामी 17 दिसंबर को पेंशनर्स डे मनाने, नई दिल्ली में अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन द्वारा जंतर मंतर नई दिल्ली में 17 सितंबर 2025 के एक दिवसीय धरना आंदोलन तथा 22 – 23 फरवरी 2026 की कुरुक्षेत्र में होने वाली दो दिवसीय अखिल भारतीय पेंशनर्स सम्मेलन आदि अन्य मुद्दों पर प्रकाश डाला गया ।
प्रदेशाध्यक्ष श्री थवाईत ने मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन का 09 नवंबर को हुए जबलपुर सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विधान सभा बजट सत्र में दोनों राज्यों के राजधानी मुख्यालय भोपाल और रायपुर में दोनों प्रदेश के पेंशनर्स द्वारा एक दिवसीय संयुक्त धरना- प्रदर्शन किया जाएगा इसके लिए मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन का गठन किया गया ,इस संयुक्त फेडरेशन के संयोजक एडवोकेट राजकुमार दुबे जबलपुर है और समिति में मध्य प्रदेश और छग क्रमशः 10 और 05 पेंशन संगठन शामिल हैं। मप्र और छग राज्य के पेंशनरों के संयुक्त मांगों पर प्रांताध्यक्ष ने बताया कि महंगाई भत्ता नियमित कर्मचारियों के साथ ही पेंशनरों को देने , धारा 49 की आड़ में सहमति प्रणाली समाप्त कर केंद्रीय देय तिथि और दर से पेंशनरों को महंगाई राहत भुगतान की मुख्य मांगों के साथ ही वरिष्ठ नागरिक आयोग का गठन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा , 70 वर्ष आयु पर पेंशन में 20% वृद्धि करने की मांग शामिल है । दोनों राज्यों के संयुक्त मांग पत्र में दोनों राज्यों में पूर्व से गठित पेंशनर कल्याण मण्डल को क्रियाशील करने की मांगे भी शामिल करने हेतु संयोजक श्री राजकुमार दुबे को अवगत कराया गया है । श्री थवाईत ने जांजगीर एवं बिलासपुर में पेंशनर सामुदायिक भवन के लिए शासकीय भूमि आबंटन के बारे में जानकारी देते हुए आगामी 17 दिसंबर 2025 को पेंशनर्स डे कार्यक्रम स्थल के निर्णय भी इसी माह के अंतिम सप्ताह में लिए जाने की जानकारी से अवगत कराया।
बैठक में मुख्य रूप से रुद्रेश्वर प्रसाद श्रीवास,ओंकार राठौर, विश्राम सिंह राठौर,जगदीश चंद्र राठौर, डी पी राठौर,मनहरण राठौर, ओ पी थवाईत,विश्वनाथ सिंह बैस, आनंद कुमार साहू, परदेशी सूर्यवंशी, गणेश सूर्यवंशी,युवराज पटेल, शेख गुलज़ार, सईद अहमद खान,आर एस राठौर, कार्तिकेश्वर प्रसाद कश्यप, नवल यादव, देवी सिंह ठाकुर, महावीर यादव, पंचराम कश्यप, सुशील कुमार पाण्डेय, जे राय जी आदि ने भाग लिया। बैठक का संचालन संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रवक्ता संतोष राठौर ने तथा आभार प्रदर्शन प्रांतीय सचिव सुरेंद्र सिंह राठौर ने किया।




