छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र जायसवाल दंपति को परिणय वर्षगांठ पर दी गई शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के ऊर्जावान जिला उपाध्यक्ष एवं महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित शिक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं उनकी सहधर्मिणी श्रीमती कामिनी जायसवाल को उनके परिणय वर्षगांठ के पावन अवसर पर चांपा मित्र मंडली के सदस्यों द्वारा सादर शुभकामनाएं दी गईं। इस आत्मीय अवसर पर उपस्थित जनों ने उन्हें शुभकामनाओं सहित फल की टोकरी भेंट की तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सफल दाम्पत्य जीवन की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री श्री भुवनेश्वर देवांगन, जिला सचिव श्री जय थवाईत, शिक्षक एवं साहित्यकार डॉ. रविन्द्र द्विवेदी, श्री प्रदीप श्रीवास एवं श्री लक्ष्मीनारायण तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. रविन्द्र द्विवेदी ने अपनी स्वरचित काव्य रचना के माध्यम से श्री जायसवाल दंपति को आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं अर्पित कर आयोजन को साहित्यिक गरिमा प्रदान की।
समारोह के अंत में सभी उपस्थितजनों ने स्वल्पाहार, केक एवं शीतल पेयों का आनंद लिया।




