Uncategorized

छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ संभाग स्तरीय बैठक दिनांक 18 दिसंबर 2024

सशक्त सदस्यता संगठन महाभियान- संभाग रायपुर

दिनांक 18 दिसंबर 2024 को रायपुर संभाग की प्रथम संभाग स्तरीय बैठक विवेकानंद हॉल कालीबाड़ी चौक रायपुर में रखी गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्योधन यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संघ के संरक्षक सदस्य श्री तापस राय संयुक्त सचिव श्री कंकन हलदार, कोषाध्यक्ष श्री अविनाश मिश्र, विधिक सलाहकार श्री आकर्ष मिश्रा,   प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य श्री कौशल कुमार पटेल, सतीश भाई पटेल, श्री देव प्रभाकर, श्री विवेक राठौर प्रदेश प्रवक्ता , सरगुजा संभाग अध्यक्ष डॉ अज्जू पांडे बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष श्री हरिओम शर्मा  जशपुर जिलाध्यक्ष श्री दीपक कुमार यादव, सहित रायपुर संभाग और जिला के कार्यकारिणी सदस्य एवं विभिन्न सेजेस विद्यालय  से आये सम्माननीय सदस्यगण की गरिमामय उपस्थिति दर्ज हुई।

बैठक के विषय
1) संघ के विजन और मिशन लक्ष्य नियमितीकरण पर जोर देना।
2) सशक्त संगठन सदस्यता महाभियान को सफल बनाना।
3) बैठक में विभिन्न सुझाव और समस्या के समाधान पर कार्य।
4) संघ की एकजुटता को मजबूत करने हेतु संकल्प।
5) रायपुर संभाग अध्यक्ष का चुनाव।
6) संघ की आगामी रणनीति पर निर्णय।
बैठक के निर्णय
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों से प्राप्त सुझावों के आधार पर सर्वसम्मति से पारित निर्णय

1) संघ के विजन मिशन नियमितीकरण पर कार्य करने वेतन वृद्धि शिक्षा विभाग में संविलियन की मांग और उस हेतु प्रतिबद्ध।
2) जिला अध्यक्ष के द्वारा ऑफ़लाइन बैठक जिला में, ब्लॉक और स्कूल में अनिवार्य।
3) सशक्त संगठन सदस्यता महाभियान में  सभी को सदस्यता से जोड़ना।
4) श्री अमरेंद्र बरियार को प्रदेश पदाधिकारी स्वतंत्र प्रभार नियुक्त किया गया ।
5)रायपुर संभाग के संभाग अध्यक्ष हेतु सर्वसम्मति से श्री संजीव ध्रुव एवं संभाग महासचिव श्री नितेश शर्मा सर को चयनित किया गया। रायपुर जिला अध्यक्ष के लिए डॉक्टर पायल कश्यप को चुना गया।
6) संघ की रणनीति में वेतन वृद्धि और संविलियन के लक्ष्य के साथ संघ की मजबूती और संभाग स्तरीय बैठक का सभी संभाग में आयोजन पर सहमति।
अगली बैठक हेतु दुर्ग संभाग प्रस्तावित।

जनवरी माह या फरवरी माह में प्रदेश स्तरीय कलम बंद हड़ताल का आगाज किया गया

इन बिंदुओ पर निर्णय के साथ उक्त बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button