Uncategorized

शिक्षक मोर्चा डीईओ से मांग रखते हुए दिए होली की शुभ कामनाएं

जांजगीर।शिक्षक संघर्ष मोर्चा के  पदाधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी  अश्वनी भारद्वाज   को रंगों का पर्व होली की बधाई शुभ कामनाएं गुलाल ,रंग लगाकर किए तथा डीईओ ने भी सभी पदाधिकारियों को गुलाल लगाकर होली की बधाई संप्रेषित  किए।आगे मोर्चा के  पदाधिकारियों ने मांग रखते हुए कहा कि जिले में जहां जहां सीएसी शैक्षिक समन्वयक के पद खाली है वहां सीएसी नियुक्त किया जावे। वहीं 5 वी व  8वी केंद्रीकृत परीक्षा के लिए परीक्षा संबंधी स्टेशनरी खर्च की मांग रखी गई,इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा राशि जारी कर दी गई है संबंधित बी ई ओ द्वारा भुगतान कर दिया जाएगा।इसके साथ ही अन्य समस्याओं पर अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया।जिस पर अधिकारी ने समस्याओं के निराकरण करने आश्वस्त किए।इस दौरान  मोर्चा के प्रदेश उप संचालक बसंत चतुर्वेदी,जिला संचालक संतोष शुक्ला,विकास सिंह,जिला उप संचालक डॉ.बोधी राम साहू,योगेन्द्र शुक्ला,परेश सिंह,सतीश स्वर्णकार,संजय दुबे,शंकर यादव,सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button