Uncategorized

श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास शास्त्री जी के द्वारा अभिमन्यु एवं परीक्षित जन्म प्रसंग पर व्यासपीठ से प्रेरणादायक प्रवचन

आज राजापारा चांपा स्थित एडवोकेट शिवकुमार तिवारी जी के निज निवास पर सर्व पितृ मोक्षार्थ निमित्त आयोजित श्रीमद्भागवत कथा पुराण में गौरव ग्राम सिवनी, जांजगीर-चांपा से पधारे विद्वान कथा वाचक पं. अंशुमान मिश्रा शास्त्री जी ने व्यासपीठ से अपने संस्कृत श्लोक एवं प्रेरणादायक प्रवचन द्वारा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अपने प्रवचन के दौरान शास्त्री जी ने महाभारत के प्रसिद्ध अभिमन्यु प्रसंग का उल्लेख किया। उन्होंने अभिमन्यु की वीरता, चक्रव्यूह में उसके अद्भुत कौशल, और उसके संघर्ष को विस्तार से समझाया। उन्होंने भगवान द्वारा चन्द्रमा दिये गये वचन के कारण अभिमन्यु को चक्रव्यूह से नही बचा पाने के कारण को विस्तार से बताया।इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस बनाए रखना व्यक्ति की सबसे बड़ी शक्ति है।

इसके साथ ही शास्त्री जी ने राजा परीक्षित जन्म वृतांत का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कैसे परीक्षित का जन्म और उनका भागवत से जुड़ाव जीवन में धर्म, अध्यात्म और समर्पण का महत्व समझाता है। इन प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने भक्तों को जीवन के गूढ़ रहस्यों और भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा का संदेश दिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी, पूर्व विधायक जांजगीर चांपा मोतीलाल देवांगन, बजरंग डिडवानिया,सूरजदास महंत भी श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के लिए उपस्थित रहे। कथा व्यास पं. अंशुमान मिश्रा शास्त्री जी ने सभी को राधे नाम का वस्त्र भेंटकर शुभाशीष प्रदान किया। डॉ. महंत जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा एवं शोभा और भी बढ़ा दी।
आज श्रीमद्भागवत कथा अवसर पर नेता प्रतिपक्ष निज सहायक बंटी धंनजल, नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल,सुनील साधवानी, किशन सोनी,नागेन्द्र गुप्ता,गुलशन सोनी, पंकज शुक्ला,बट्टू देवांगन, गोविंद देवांगन, प्रदीप कुमार सोनी, निराला साहित्य मंडल के संरक्षक पं हरिहर प्रसाद तिवारी, डॉ रविन्द्र द्विवेदी, शशिभूषण सोनी,भुवनेश्वर देवांगन,रामकिशोर शुक्ला,आयोजक श्रीमती शशिकला पं शिवकुमार तिवारी, परायणकर्ता पं पवन तिवारी,मुख्य यजमान श्री मती दिशा अजय तिवारी, श्रीमती स्वाति जय तिवारी, श्रीमती जया विजय तिवारी, एड. श्रीमती रीतू लक्ष्मी नारायण तिवारी, समृद्धि तिवारी , संपदा तिवारी, आयुष्मान, अक्षय,कृषांगी समस्त तिवारी परिवार, रिश्तेदार सगे संबंधियों सहित राजापारा के निवासीजन भारी संख्या में उपस्थित थे। कथा व्यास शास्त्री जी के प्रवचन से कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालु जन,श्रोतागण अत्यंत प्रभावित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button