Uncategorized

शिकसा शिक्षक रत्न सम्मान 22 को

जांजगीर।शिक्षक कला व साहित्य अकादमी  जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में   अकादमी के  शिक्षक साथियों को उपलब्धि परककार्यों,नवाचार,शिक्षा, के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालो  को सम्मानित करने शिकसा  शिक्षक रत्न सम्मान समारोह 2024 का  आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सेजेस  क्रमांक 1 जांजगीर में 22 सितंबर दिन रविवार को 11 बजे से होगा।अकादमी के संस्थापक सयोजक डा.शिवनारायण देवांगन आस के निर्देशन,प्रदेश महासचिव डा. बोधी राम साहू,प्रदेश संगठन मंत्री राधेश्याम कवर के मार्गदर्शन में तैयारी चल रही है।जिलाध्यक्ष विजय प्रधान,सक्ति जिलाध्यक्ष डा.राघवेंद्र राठौर,जिला महासचिव रामलाल कोसले,कोषाध्यक्ष रामविलास डाहरे सहित पदाधिकारी तैयारी में जुटे हुए है। शिकसा शिक्षक रत्न सम्मान  समारोह अश्विनी कुमार भारद्वाज जिला शिक्षा अधिकारी के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्षता  कौशलेन्द्र पटेल  प्रदेश अध्यक्ष शिकसा छत्तीसगढ़,
विशिष्ट अतिथि श्रीमती हेमलता शर्मा सहायक जिला परियोजना समग्र शिक्षा जांजगीर-चाम्पा , विजय कुमार लहरे विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ , श्याम रतन खाण्डे विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलौदा, एम.डी.दीवान विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह,  मोहन कौशिक विकासखंड शिक्षा अधिकारी पामगढ़, श्रीमती रत्नामाला सिंह विकासखंड शिक्षा अधिकारी अकलतरा,.श्रीमती रिशीकांता राठौर बी.आरसी.सी.नवागढ़श्रीमती बैशाखी पारिया प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उ.मा.विद्या जांजगीर क्र.1, .डाँ.रमेश कुमार राठौर संचालक डी.बी.एम.जांजगीर, महेतर लाल देवांगन प्रदेश कोषाध्यक्ष, शिकसा जिले के प्रांतीय पदाधिकारी  प्रमोद आदित्य , टीकाराम सारथी प्रदेश सलाहकार,चंद्रकुमार चंद्रा प्रदेश प्रचार मंत्री, डा .ज्योति सक्सेना प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रको.,श्रीमति चमेली साहू प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, ऋतंभरा कश्यप प्रदेश प्रवक्ता महिला प्रकोष्ठ,प्रतिभा यादव प्रदेश प्रचार मंत्री महिला प्रकोष्ठ सहित अतिथियों के आतिथ्य,
में आयोजित होगा।
इस हेतु अकादमी के टीम द्वारा  अकादमी के सदस्यो द्वारा समय समय पर किए जा रहे कार्यों,शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि,अकादमी के प्रति निष्ठा आदि को ध्यान में रखकर उपलब्धि परक शिक्षको को चयनित कर शिकसा शिक्षक रत्न सम्मान से  सम्मानित किया जाना है।  कार्यक्रम मे अधिकाधिक रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button