नरेंद्र मोदी विजय संकल्प बाइक रैली

भारतीय जनता युवा मोर्चा लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चाम्पा द्वारा पूरे क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा दिनांक 01/05/2024 से 03/05/2024 तक तीन दिवसीय बाइक रैली का आयोजन किया गया,युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली के माध्यम से पूरे जिले में भारतीय जनता पार्टी के ध्वजवाहक बनकर इस लोकसभा क्षेत्र से दीदी श्रीमती कमलेश जांगड़े जी को जीताकर लोकसभा भेजने एवं केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनाने हेतु संकल्पित होकर जांजगीर लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नरेंद्र मोदी विजय संकल्प बाइक यात्रा का आयोजन किया गया जो प्रथम दिवस में माननीय गौरी शंकर अग्रवाल जी के द्वारा भाजपा का झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया गया रैली प्रमुख रूप से शिवरीनारायण मंडल, नवागढ़ मंडल,जांजगीर ग्रामीण मंडल, चांपा मंडल, जांजगीर मंडल में प्रथम दिवस का यात्रा जांजगीर शहर मे मशाल रैली के साथ संपन्न हुआ रैली में चांपा मंडल में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय श्री विजय शर्मा जी सम्मिलित हुए, यात्रा के दुसरे दिन बाइक रैली जांजगीर से शुरू होकर पहरिया, बलौदा मण्डल, अकलतरा ग्रामीण मण्डल, अकलतरा नगर मण्डल का भ्रमण करते हुए अकलतरा शहर में मशाल रैली के रूप में समाप्त हुई, यात्रा के दुसरे दिवस प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के जांजगीर लोकसभा सहप्रभारी सन्नी केसरी जी, जांजगीर चाम्पा जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल जी एवं जिला तथा मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता शामिल हुये, तृतीय दिवस अकलतरा शहर से मुलमुला,पामगढ़,लवन, पलारी,दक्षिण पलारी ,कसडोल,टुण्ड्रा भ्रमण करते हुये गिधौरी मे रैली का समापन हुआ।