Uncategorized

भाजपा के सदस्यता अभियान मे सोशल मीडिया टीम को निभानी होगी अहम भूमिका- प्रशांत


जिले जांजगीर चांपा की सोशल मीडिया टीम की कार्यशाला मे विगत दिनो कार्यकर्ताओ को को संबोधित करते हुए छग सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने कहा कि पुरे देशभर मे भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 2 सितंबर से प्रधानमंत्री के सदस्यता का नवीनीकरण कर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा उक्त अभियान मे सोशल मीडिया टीम की अहम भूमिका होगी क्योकि इस बार सदस्यता अभियान को पूरा करने के लिए आवश्यक नंबर को डायल करने के बाद एक लिंक आएगा फिर लिंक को क्लीक करके स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी को भरकर ही आप भारतीय जनता पार्टी के विधिक रूप से सदस्य बन सकते है सदस्य बनने के लिए इस बार 8800002024 नंबर पर डायल करके  QR Code को स्केन कर और नरेंद्र मोदी एप के माध्यम से भी आप भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य बन सकते है उन्होंने उपस्थित सोशल मीडिया टीम को अधिक से अधिक संख्या मे लोगो को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने के लिए तैयार रहने को कहा है साथ ही आवश्यक तकनीकी जानकारी के लिए बनने वाले सदस्यो को सहयोग प्रदान करने की सलाह देते हुए कहा कि हम सबको पहले अपने बुथो से इस अभियान को करने की आवश्यकता है सोशल मीडिया के संभाग प्रभारी के रूप मे उपस्थित राकेश चंद्राकर जी ने सोशल मीडीया टीम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस अभियान को भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के रूप मे मनाएगी पुरे विश्वभर मे हमारी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है उन्होंने सोशल मीडीया टीम पर जोश भरते हुए कहा कि हमको भाजपा से जुड़ने वाले प्राथमिक सदस्यो को स्मार्ट मोबाइल से जुड़ी सभी जानकारीयो को भरकर उनको सहयोग प्रदान कर भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने मे मदद करना है हमको सभी बुथो पर न्यूनतम 200 सदस्य बनाने है पुरे देशभर मे इस अभियान को सफल बनाने के लिए हमारी सोशल मीडिया टीम की अहम भूमिका होगी
सोशल मीडिया टीम ने लिया जन्माष्टमी उत्सव का आनंद
सदस्यता अभियान के कार्यशाला के पश्चात सोशल मीडिया टीम के सभी सदस्यो ने जन्माष्टमी उत्सव का भरपूर आनंद लिया सभी ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की के जयकारे के साथ मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन कर जीतने वाले प्रतिभागी का सम्मान किया उक्त कार्यशाला मे सुनीता मानिकपुरी अनुराग तिवारी पंकज अग्रवाल गजेंद्र सिंह सुदीप उपाध्याय योगेश चौरसिया चन्द्रकांत रात्रे गौरव तिवारी डंकेशवर यादव सुर्यप्रताप सिंह सुनील तिवारी गेंदराम कुरै सुरेंद्र यादव राजेन्द्र यादव राजेश बरेठ सहित टीम के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button