Uncategorized

तहसील स्तरीय कर्मा जयंती एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

जांजगीर।तहसील साहू संघ जांजगीर द्वारा तहसील स्तरीय कर्मा जयंती व सम्मान समारोह का आयोजन भक्त माता कर्मा सामुदायिक भवन जांजगीर में बालेश्वर साहू जिलाध्यक्ष जिला साहू संघ जांजगीर चांपा व विधायक जैजैपुर के मुख्य आतिथ्य व संजय साहू तहसील अध्यक्ष साहू संघ जांजगीर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।सर्वप्रथम अतिथियों व समाज पदाधिकारियों द्वारा भक्त माता कर्मा की 1009 वी जयंती पर माता कर्मा की पूजा अर्चना कर सामूहिक आरती का गायन किया गया।माता कर्मा का आशीष हम सब पर सदा बना रहे और हमारे समाज में सदा खुशहाली बनी रहे उक्त उद्गार मुख्य अतिथि की आसंदी से बालेश्वर साहू ने व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जांजगीर तहसील अध्यक्ष संजय साहू ने कहा समाज को संगठित होकर माता कर्मा के बताए रास्ते पर चलकर अच्छे पदों पर पहुंचकर समाज को गौरवान्वित करते रहे आज इसी परिप्रेक्ष्य में हमारे जांजगीर तहसील अंतर्गत साहू समाज के गौरव नवनिर्वाचित पंच,सरपंच,जनपद सदस्य ,जिला पंचायत सदस्यों को सम्मानित कर रहे है।कार्यक्रम का संचालन डॉ.बोधी राम साहू जिला संयोजक साहित्य प्रकोष्ठ व केशव साहू केंद्र कोषाध्यक्ष ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक साहू कार्यकारी जिलाध्यक्ष, बोधराम साहू जिला महासचिव,हेमंत साहू जिला कोषाध्यक्ष,रामचरण साहू,बृजेश्वर साहू तहसील अध्यक्ष, राजकुमार साहू जिला पंचायत सदस्य,दिलेशर साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य,जे.सी.साहू केंद्र अध्यक्ष जांजगीर,बंशीलाल साहू केंद्र अध्यक्ष पिसौद ,इतवार साय केंद्र अध्यक्ष भडेसर, दुलेसर साहू,राधा साहू तहसील उपाध्यक्ष,रत्ना साहू,बिना साहू, सरोज साहू,रामकुमार साहू,घनाराम साहू,के. बी .साहू,दिगम्बर साहू सहित पदाधिकारी मंचस्थ रहे। भक्त माता कर्मा आरती का अतिथियों के कर कमलों से विमोचन किया गया।अतिथियों के उद्बोधन पश्चात साहू समाज के गौरव नव निर्वाचित पंच,सरपंच,जनपद सदस्य,जिला पंचायत सदस्य,समाज के विविध क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने वाले व समाज पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह श्री फल से सम्मानित किया गया। अतिथियों को भी मंच से सम्मानित किया गया।इस दौरान रामरतन साहू,नेहरू साहू,सुशील साहू,नारायण साहू,केशव साहू,काशी साहू,जीवन साहू,हेमलता साहू, पुरुषोत्तम साहू,प्रमोद साहू, मनबोधी साहू,दिगम्बर साहू, जेठू राम साहू,अशोक साहू,पंकज कुमार,खिलावन साहू, गेंद्रराम साहू,लक्ष्मीनारायण साहू,रघुनंदन साहू, भरत साहू,छोटेलाल साहू,राजेश कुमार साहू,नोहर सायं साहू, देवराम साहू,रामकुमार साहू,प्रकाश साहू, शांति लाल साहू,घनश्याम साहू,लक्ष्मण साहू,संतोष साहू, रिखी राम साहू,भगवती प्रसाद साहू,आनंद साहू, फागुलाल साहू, रामदुलार साहू,के. डी साहू,विजय साहु,गंगा धर साहू,प्रहलाद साहू,सीताराम साहू,लक्ष्मीनारायण साहू,जागेश्वर प्रसाद साहू,रामेश्वर साहू,चेतन साहू,रामनाथ साहू,हितेश साहू,चंद्रेश कुमार साहू,लाला राम साहू,परमेश्वर साहू,हर कुमार साहू,रूपराम साहू,महेंद्र कुमार साहू,मनमोहन साहू,मोना बाई साहू,सुशीला साहू, लक्ष्मीन साहू,गीता साहू,चंद्रिका साहू,आरती साहू, प्रेक्षा साहू, शुक्रिता साहू,पूर्णिमा साहू,कमला देवी,रजनी देवी साहू, खेमबाई साहू, रूखमणि साहू,बृहस्पति साहू,मीना साहू,सहदेव साहू सहित अधिकाधिक समाज गौरव से सम्मानित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button