डॉ.बोधीराम साहू को उत्कृष्ट प्रधान पाठक सम्मान मिला

जांजगीर/डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित शिक्षक दिवस के अवसर पर ऑडिटोरियम जांजगीर में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के सफल निर्देशन में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम शिक्षक सम्मान समारोह 2025 में उत्कृष्ट शाला प्रबंधन,नवाचारी अध्यापन,विद्यालय में प्रभावी कार्य योजना,अध्यापन संबंधी विविध संकलन के साथ उत्कृष्ट एवं प्रभावी अध्यापन व्यवस्था पर उत्कृष्ट प्रधान पाठक सम्मान से डॉ.बोधीराम साहू प्रधानपाठक को शाल,श्रीफल,प्रशस्तिपत्र,मोमेंटो,सम्मान राशि चेक देकर सम्मानित किया गया। मंचस्थ अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,व्यास कश्यप विधायक जांजगीर चांपा,पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े,पूर्व सांसद कमला देवी पाटले,पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सत्यलता मीरी,गगन जयपुरिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष,आशा साव जिला पंचायत सदस्य,पुष्पेंद्र प्रताप सिंह,आनंद मीरी, कलेक्टर जन्मेजय महोबे,डीईओ अश्वनी भारद्वाज,डीएमसी राजकुमार तिवारी सहित मंचस्थ अतिथियों के कर कमलों से सम्मानित हुए।ज्ञात हो कि इन्हें विकासखंड नवागढ़ से उत्कृष्ट प्रधान पाठक के रूप में चयनित किया गया। ये शिक्षा नवाचार व साहित्य के क्षेत्र में अनेकों उपलब्धि के कारण अनेकों सम्मान से विभूषित हो चुके है।इनके सम्मानित होने पर रमाकांत पांडेय,राजेंद्र जायसवाल,जयंती दुबे,बलराम जलतारे,दिनेश चतुर्वेदी,शिवनारायण देवांगन आस,बसंत चतुर्वेदी,सत्येंद्र सिंह,विजय प्रधान,रामरतन साहू सहित प्रसंशको ने प्रसन्नता जाहिर की है।




