मासिक रामायण पाठ का हुआ शुभारंभ

जांजगीर।श्री हरि कीर्तन महिला मानस मंडली जांजगीर द्वारा पवित्र सावन मास में मासिक रामायण पाठ का आयोजन शारदा मंदिर परिसर में किया जा रहा है।रामायण पाठ का शुभारंभ श्रीमति मनीषा गोपाल पार्षद व जिला महिला योग प्रभारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।उन्होंने शुभारंभ अवसर पर कहा कि रामायण पाठ का आयोजन बहुत ही पुण्य का काम है,रामायण मर्यादा,संस्कार की सीख प्रदान करता है। श्री हरि रामायण मंडली अध्यक्ष श्रीमति चमेली साहू ने बताया कि पवित्र सावन मास में रामायण पाठ का आयोजन विगत 7 वर्षों से किया जा रहा है,रामायण हमें विनम्रता,धैर्य के साथ प्रेरणा प्रदान करता है।प्रति वर्ष सभी के मंगल कामना के लिए रामायण पाठ सावन मास में किया जा रहा है।रामायण हमें जीवन जीना सिखाती है। जहां श्रीराम की चर्चा होती है वहां हनुमान जी पहुंचते है और जहां हनुमान जी होते है वहां संकट आ नहीं सकता । सब पर प्रभु की कृपा बरसती रहे ,इसी भाव को लेकर यह आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों के सहयोग से पवित्र सावन मास में पूरे माह भर मासिक रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है, ,रामायण पाठ प्रत्येक दिवस शाम 5 बजे से प्रारंभ होकर हरि इच्छा तक आयोजित किया जा रहा है।जिसे यू ट्यूब में चमेली संकीर्तन व विभा के गीत चैनल पर लाइव घर बैठे श्रवण किया जा सकता है।सभी अधिकाधिक रूप से उपस्थित होकर रामायण रूपी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य के भागी बने।शुभारंभ अवसर पर श्रीमती आशा दुबे,श्रीमति नीलू पांडेय,ममता यादव,विभा उपाध्याय,पार्वती कश्यप,सविता बरेठ पूजा गुप्ता,दीपश्री साहू,श्रीमती साहू,श्रीमति सरोजनी साहू,पुष्पा गोपाल,छवि साहू,निष्ठा वैष्णव,निशा मिश्रा,शारदा साहू,मालती यादव,संगीता राठौर,अन्नू राठौर सहित महिला समिति के अधिसंख्य उपस्थित रहे।




