अखिल भारतीय स्तर पर पेंशनर्स मनाएंगे मांग दिवस आज

अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन का आवाहन
पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का सौंपेंगे ज्ञापन
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर के थवाईत ने बताया कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन फरीदाबाद नई दिल्ली के आव्हान पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में दिनांक 21 अप्रैल 26 को अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया जायेगा ,
इस मांग दिवस के अवसर पर 12 सूत्रीय राष्ट्रीय मांग और 10 सूत्रीय राज्य स्तर की मांग पत्र का ज्ञापन जिला मुख्यालयों में जिले के कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, मान. प्रधान मंत्री जी , प्प्रदेश के महामहिम राज्यपाल और मान मुख्य मंत्री जी को सौंपेंगे ।
राज्य स्तर की प्रमुख मांगों में केन्द्रीय दर पर जनवरी 26 से 2 प्रतिशत मंहगाई राहत देने, राज्य पुनर्गठन की धारा 49.6 की आड़ में
सहमति प्रथा बंद करने, पेंशनरों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा लागू करने, वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व की तरह रेल यात्रा में रियायत लागू करने आदि प्रमुख मांगें शामिल है।




