Uncategorized

वृद्धजनों की सेवा से मजबूत होता है सेवा संकल्प : डॉ. गीता सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा अभियान के तहत खोखरा पहुंचीं भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष(भाजपा)वृद्धाश्रम में फल वितरण, गणपति दर्शन एवं शोकाकुल परिवार से भेंट

खोखरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. गीता सिंह ने खोखरा पहुंचकर विभिन्न सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने देव वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया तथा सेवा भावना को समाज में और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।

डॉ. गीता सिंह ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा करना भारतीय संस्कृति और संस्कारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बुजुर्गों के अनुभव, आशीर्वाद और स्नेह से जीवन को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में आपसी सहयोग, करुणा और समर्पण की भावना विकसित होती है। वृद्धजनों की सेवा में ही संकल्प की मजबूती मिलती है और निस्वार्थ भाव से किए गए सेवा कार्यों से सभी मनोरथ पूरे होते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग की भावना पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाएं। प्रत्येक सोसायटी में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प की भावना को मजबूत किया जा सकता है और समाज में सकारात्मक संदेश दिया जा सकता है।

देव वृद्धाश्रम में फल वितरण कर लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद

अपने खोखरा प्रवास के दौरान डॉ. गीता सिंह भाजपा के युवा कार्यकर्ता सहदेव बरेठ के साथ देव वृद्धाश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली। इसके बाद सभी बुजुर्गों को फल वितरित किए। उन्होंने वृद्धजनों के साथ कुछ समय बिताकर उनकी आवश्यकताओं और अनुभवों को सुना।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सेवा कार्यों के लिए समय निकालना चाहिए। बुजुर्गों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में इसी भावना को निरंतर आगे बढ़ाया जा सकता है।

स्कूल चौक के राजा के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

वृद्धाश्रम में सेवा कार्य के बाद डॉ. गीता सिंह ने ग्राम के स्कूल चौक स्थित विराजित ‘स्कूल चौक के राजा’ गणपति के दर्शन किए। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं से भी उनकी मुलाकात हुई।

स्व. दिलहरण बरेठ के परिजनों से मिलकर जताई गहरी संवेदना

खोखरा प्रवास के दौरान डॉ. गीता सिंह ने स्व. दिलहरण बरेठ के असामयिक निधन पर उनके परिजनों से भेंट की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं साहस बनाए रखने की बात कही।

ग्राम पुरोहित डॉ.पंडित पवन चतुर्वेदी के निवास पर पहुंचीं डॉ. गीता सिंह

इसके पश्चात डॉ. गीता सिंह ग्राम पुरोहित डॉ.पंडित पवन चतुर्वेदी के निज निवास पहुंचीं। यहां उन्होंने चतुर्वेदी परिवार के सदस्यों से आत्मीय भेंट कर उनका हालचाल जाना। पारिवारिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा करते हुए उन्होंने सेवा कार्यों के महत्व पर भी विचार साझा किए।

डॉ. गीता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर प्रत्येक कार्यकर्ता समाजहित में अपनी भूमिका निभा सकता है। सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना से किए गए कार्य समाज को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

खोखरा प्रवास के दौरान सेवा कार्यों, धार्मिक दर्शन एवं सामाजिक मुलाकातों के माध्यम से डॉ. गीता सिंह ने सेवा, संस्कार और सामाजिक संवेदनशीलता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button