बापू की कुटिया में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

प्रांताध्यक्ष आर के थवाईत ने किया ध्वजारोहण”
सैकड़ों पेंशनर हुए शामिल
नए सदस्यों का किया गया सम्मान
जांजगीर=चांपा/15 अगस्त 26 को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ जांजगीर चांपा द्वारा “स्वतंत्रता दिवस” के अवसर पर बी डी महंत गार्डन जांजगीर स्थित बापू की कुटिया में ध्वजारोहण कर गरिमामय एवं उल्लासपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया गया ।
समारोह के मुख्य अतिथि संघ के प्रांताध्यक्ष आर के थवाईत के द्वारा झंडा रोहण किया गया । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सर्व श्री डी एल कटकवार सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश, इंजी .आर एस क्षत्रिय, दिनेश सिंह राणा , इंजी . सोहन डहरिया , श्रीमती कविता तिवारी , इंजी. देवी प्रसाद राठौर , इंजी . बी पी निर्मलकर , इंजी .आर पी सराफ , रघुबर सिंह राठौर , श्रीमती भगवंतीन साहू , अमृत लाल राठौर , जे एन राय , रोहणी पाण्डेय , वीरेंद्र सिंह राठौर , एवं श्री परदेशी सूर्यवंशी एवं संघ साथियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
ध्वजारोहण के पूर्व गार्डन परिसर में प्रभात फेरी के पश्चात ध्वज मंच के पास पहुंचकर महात्मा गांधी, बाबा साहेब अम्बेडर एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर माल्यार्पण के बाद राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत पेंशनरों के द्वारा वंदेमातरम गीत तत्पश्चात ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान किया गया। इस अवसर पर भारत माता की जय, वंदेमातरम, महात्मा गांधी की जय, बाबा साहेब अम्बेडर, छत्तीसगढ़ महतारी की जय के नारे लगाए गए।
ध्वजारोहण के बाद समारोह के दौरान स्वागत की कड़ी में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ में नए सदस्यता ग्रहण करने वाले सर्व श्री के के थवाईत ,केशव साहू, सुशील कुमार राठौर, ठाकुर राम पटेल, रविंद्र कुमार उपाध्याय, बी एस ब्यास, शैलेन्द्र तिवारी, रामलाल साहू, बजरंग साहू, अभिमन्यु कश्यप का स्वागत ब्राह्मी पौधे का गमला भेंट कर किया गया।
संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सोहन डहरिया के जन्म दिवस पर उन्हें साल एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात जिला सचिव के सी राठौर, रामरतन साहू और मनमोहन राठौर द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुति तत्पश्चात उद्बोधन की कड़ी में संघ के संरक्षक दिनेश सिंह राणा, प्रति सलाहकार आर एस क्षत्रिय, संरक्षक डी एल कटकवार, कविता तिवारी, सुशील कुमार राठौर, पी के आदित्य, विनित कुमार सालोमन जिला कोषाध्यक्ष डी एन देवांगन आदि के द्वारा राष्ट्रीय प्रेरणादायक उद्बोधन दिये गये। मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि बनाए जाने के लिए जिला इकाई जांजगीर को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई। संगठन की एकता और मजबूती के लिए हमेशा तत्पर होकर काम करने का आव्हान करते हुए पेंशनरों की हितों की रक्षा के लिए आगामी 29 सितंबर को राष्ट्रीय आव्हान पर जिला मुख्यालय पर 24 घंटे का धरना प्रदर्शन तथा 12 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष एवं संघ के प्रांतीय प्रवक्ता संतोष राठौर ने तथा आभार प्रदर्शन प्रांतीय सचिव सुरेंद्र सिंह राठौर ने किया।



