कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त समय देकर लिया जा रहा है क्लास

बिर्रा/शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया,संकुल सेमरिया,विकासखंड बम्हनीडीह,जिला जांजगीर चांपा के प्रभारी प्रधान पाठक उमेश कुमार दुबे के द्वारा नई सोच नई पहल के साथ 09 सितंबर 2025 को मां सरस्वती पूजन पश्चात् सुबह 8:30 बजे से 9:30 तक कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए अतिरिक्त समय देकर उनके अन्य साथियों के साथ पढ़ने लिखने बोलने व समझ लाने के लिए(फर्राटेदार पढ़ना लिखना)प्रयास किया जा रहा है ऐसे बच्चे जो पढ़ने लिखने बोलने में कठिनाई महसूस करते हैं ऐसे विद्यार्थियों को विद्यालय में उनको अतिरिक्त समय देकर पढ़ाकर लिखाकर समझ के साथ मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। उमेश कुमार दुबे ने बताया कि कई ऐसे बच्चे हैं जिनके पालक खेती किसानी व अन्य कार्य में व्यस्त रहते है कई गांव से बाहर जीवन-यापन के लिए चले जाते हैं जिनके कारण उनको घर में पढ़ने लिखने समझने में दिक्कत होती है इसको देखकर उनके गुणवत्ता शिक्षा विकास के लिए एक घंटा अतिरिक्त समय निकालकर उनको गुणवत्ता युक्त शिक्षा समझ के साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है यह प्रयास तब तक किया जावेगा जब तक बच्चे पूर्ण रूप से अपने अन्य साथियों के साथ पढ़ना लिखना नहीं जान पाते तब तक उनको एक घंटा अतिरिक्त क्लास लेकर दिया जाएगा।अतिरिक्त क्लास में बच्चों को कापी और पेन दिया गया।आज कक्षा में लखेश्वर जांगड़े,नंदनी जोशी,पूजा कश्यप,वंदना, रुखसाना बी,रचना केवट, खुशी कश्यपविशाल रात्रे, साहिल कश्यप,नीतीक कश्यप,सोनाक्षी कश्यप, आलिया शेख,जागृति भारद्वाज,राकेश कश्यप उपस्थित थे।




