राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह ने समर्थकों के साथ किया भाजपा प्रवेश

जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर भाजपा में शामिल
सक्ती।भारतीय जनता पार्टी का सक्ती में विधानसभा स्तरिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ जहां काफी संख्या में जनप्रतिनिधि एवम कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा प्रवेश किया, तो वहीं सक्ती रियासत के राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह ने भी अपने समर्थको के साथ भाजपा का दामन थाम लिया, कार्यकर्ता सम्मेलन में जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरण देव,जांजगीर चाम्पा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल, लोकसभा क्षेत्र के संयोजक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष शक्ति कृष्णकांत चंद्रा,छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के सहसंयोजक डॉक्टर खिलावन साहू, भाजपा जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिले के भाजपा संगठन प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला सहित काफी संख्या में जिले के पदाधिकारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे, कार्यक्रम के दौरान जहां हजारों की संख्या में क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद रहे तो वहीं आगंतुक नेताओं ने कार्यकर्ताओं को ऊर्जा भरते हुए कहा कि लोकसभा का चुनाव पूरे भारत देश में 400 सीटों पर जीत दिलाने कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत करें एवं जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े को जिताएं वही पूरे कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी कार्यक्रम में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश करने वालों का तांता लगा रहा तथा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का जहां जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश दिलाया गया
तो वहीं 18 मार्च को भाजपा के आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जिस तरह से कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा प्रवेश किया है,उससे ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी में जनपद पंचायत सक्ती के अध्यक्ष राजेश राठौर जो की महंत समर्थक माने जाते हैं
भाजपा में कई सरपंच,एवम पार्षदो ने भाजपा प्रवेश किया प्रवेश करने वालो में प्रमुख रूप से नरेश अग्रवाल प्रिंस शक्ति जोगी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष किशन शर्मा शक्ति जितेंद्र चौहान जनपद सभापति श्रुति लाल जायसवाल सरपंच दुर्गा अजय सिंह राजपूत पार्षद बाराद्वार दीपक राय जिला महासचिव युवा कांग्रेस राहुल शर्मा पूर्व कांग्रेस खेल विभाग बृजभूषण द्विवेदी संचालक जगरानी कॉलेज बाराद्वार चुन्नीलाल साहू चौलेश्वर चंद्राकर चूड़ामणि राठौर सुरूति जायसवाल संजय राठौर कंचनपुर कोटवार बीडीसी जुड़गा त्रिलोचन सिदार गोपी जगत बोतली सरपंच रतिराम सिद्धार्थ आदिवासी सभापति शक्ति जिला इशांत राठौड़ युवा सेवा जिला अध्यक्ष शक्ति