Uncategorized

साहू संघ का मना होली मिलन समारोह


जांजगीर।साहू संघ द्वारा तहसील स्तरीय होली मिलन समारोह भक्त माता कर्मा सामुदायिक भवन जांजगीर में कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक साहू के मुख्य आतिथ्य,तहसील अध्यक्ष संजय साहू की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।सर्वप्रथम माता कर्मा की पूजा अर्चना आरती की गई।मुख्य अतिथि व कार्यक्रम अध्यक्ष ने होली मिलन  के अवसर पर सामाजिक संगठन को मजबूत बनाए रखने की बात की व शादी विवाह हेतु रिश्ते ढूंढने  में परेशानी न हो इसके लिए पत्रिका छपकर तैयार होने की बात बताई गई व शीघ्र ही पत्रिका का विमोचन होने की जानकारी अशोक साहू कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने दी। कार्यक्रम का संचालन बोधीराम साहू जिला सयोजक साहित्य प्रकोष्ठ ने किया।जिला महासचिव बोधराम साहू,जिला कोषाध्यक्ष हेमंत साहू,भोला शंकर साहू निज सचिव विधायक जैजैपुर,रूपनारायण साहू तहसील अध्यक्ष,श्रीमति बिना साहू,श्रीमति हेमलता साहू,श्रीमति रत्ना साहू,श्रीमति सरोज साहू, जे.सी.साहू जांजगीर केंद्र अध्यक्ष,इतवार साय भड़ेसर केंद्र अध्यक्ष,रामचरण साहू बलौदा तहसील अध्यक्ष, दुलेशवर साहू तहसील उपाध्यक्ष, रामरतन साहू जांजगीर केंद्र उपाध्यक्ष,रामकुमार साहू,नारायण प्रसाद साहू,शांति लाल साहू जिला पदाधिकारी,जवाहर साहू,काशी साहू,मन्नू साहू,दिगम्बर साहू,रामेश्वर साहू सहित  ग्राम,केंद्र, तहसील,जिला से पहुंचे सभी साहू समाज के लोगो की उपस्थिति में होली मिलन समारोह मनाया गया।अतिथियों ने होली मिलन समारोह को संबोधित किया और कहा होली के रंग और अपनो का संग तो आनंद ही कुछ और है। इसके पश्चात सभी एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह हर्षोल्लास से मनाए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button