होलिका दहन/होली पर्व सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस जांजगीर एवम एडीएम, एसडीएम/ तहसीलदार की संयुक्त टीम के साथ फ्लैग मार्च

पुलिस कंट्रोल जांजगीर से शहर जांजगीर, नैला, अकलतरा, चांपा में किया गया
जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार थाना/चौकी क्षेत्र में होली पर्व सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त पुलिस बलों के साथ फ्लैग मार्च/पेट्रोलिंग किया जा रहा है।
जिले के प्रत्येक थाना चौकी क्षेत्र में लगातार पेट्रोलियम के साथ-साथ चौक चौराहा में फिक्स पाईंट ड्यूटी लगाईं गई है।
जिला पुलिस जांजगीर द्वारा हुडदंगियों, शराब पीकर वाहन चलाने, मोटर सायकल में तीन सवारी चलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में होली सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 24.03.2024 को फ्लैग मार्च निकाल गया जिसमे जिले के अति. कलेक्टर एस पी वैध, अति पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल, रक्षित निरीक्षक एसडीएम जांजगीर लबीना पाण्डेय, sdop चांपा यदुमनी सिदार, dsp मुख्यालय विजय पैकरा, sdop जांजगीर प्रदीप सोरी, Dsp अनिल कुर्रे, तहसीलदार जांजगीर राजकुमार मरावी, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, निरी प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, निरी. नरेश पटेल थाना प्रभारी चांपा, निरी. दिनेश यादव थाना प्रभारी अकलतरा उपस्थित रहे।