मोदी को लाठी मारने के लिए बोलने वालो को चुनाव मे छग की जनता सिखाएगी सबक अनुराग सिंह देव

भारतीय जनता पार्टी के संभागीय प्रभारी अनुराग सिंह देव का आगमन जांजगीर हुआ जहा वे जिले की तीनो विधानसभा के अपेक्षित कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनके कार्यो की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव मे अब कुछ दिन ही शेष है सभी कार्यकर्ता बुथ स्तर के कार्यकर्ताओ व घर घर जाकर आम लोगो व लाभार्थी से भेंट करे इस दौरान पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कहा कि छग के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता चरणदास महंत हार के डर से बौखलाए हुए है वे देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के ऊपर इस प्रकार के लाठी मारने की बात को कड़े शब्दो मे निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता महंत की इस प्रकार की बयानबाजी पुरी कांग्रेस पार्टी को शर्मसार करती है इससे छग के केवल भाजपा कार्यकर्ता ही नही बल्कि छग की महतारी किसान युवा सभी वर्ग नाराज है और आने वाले चुनाव मे इसका खमियाजा कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ सकता है उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस मे जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल सोशल मीडीया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर जिला मीडिया सहप्रभारी पंकज अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन यादव महामंत्री हितेश यादव राम त्रिपाठी जिलामंत्री अभिमन्यु राठौर जांजगीर मंडल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी अमित यादव अजित गढ़वाल प्रदीप सोनी अनिल शर्मा रितेश अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे