Uncategorized

धान खरीदी कार्य में नहीं होनी चाहिए किसी भी प्रकार की लापरवाही – कलेक्टर
कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र राहौद का किया आकस्मिक निरीक्षण

      जांजगीर चांपा l कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने धान उपार्जन केन्द्र राहौद का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में कांटा-बांट, नापतौल, बायोमेट्रिक डिवाईस का उपयोग, सीसीटीवी कैमरा, रखरखाव, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में बारदाने की उपलब्धता, किसानों का आधार लिंकिंग, टोकन के आधार पर धान खरीदी का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की सतत निरागनी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम पामगढ़ श्री आर के तंबोली, जिला खाद्य अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Check Also
Close
Back to top button