Uncategorized

मासिक रामायण पाठ का हुआ समापन


जांजगीर।श्री हरि कीर्तन महिला मानस मंडली जांजगीर द्वारा पवित्र सावन मास में मासिक रामायण पाठ शारदा मंदिर परिसर में पूरे एक माह तक  चला और रामायण रूपी गंगा  में सभी डुबकी लगाएं।रामायण पाठ का विराम जाने  श्रीमति आशा दुबे सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर  के मुख्य आतिथ्य   में संपन्न हुआ। सभी अतिथियों  को सुंदरकांड पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान  मुख्य अतिथि  ने कहा कि यह हम सब के लिए पुनीत अवसर है जो रामायण स्थल में आने का सौभाग्य मिला।आप सभी पर श्री राम जी की कृपा सदा बनी रहे।अध्यक्षता नेत कुंवर पटेल ने की। रामायण मंडली अध्यक्ष श्रीमति चमेली साहू ने कहा जहा  राम नाम का गायन व चर्चा होता है वहा सुख सम्पदा , यश कीर्ति यू ही समाहित हो जाती है। पूरे एक माह तक  चले रामायण पाठ में सभी ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी के सहयोग से यह विशाल आयोजन सफल हो सका है,जिस भक्ति भाव से आप सभी ने रामायण पाठ में भाग लिया है,निश्चित रूप से श्रीराम की कृपा  आप सभी पर बनी रहेगी।रामायण मर्यादा,संस्कार की सीख प्रदान करता है। ।सभी को सुंदरकांड देकर सम्मानित किया गया। रामायण महिला मंडली के अध्यक्ष ने आगे बताया यह परंपरा विगत कई वर्षों से किया जा रहा है,अंतिम दिवस पंडित रोहिणी महाराज द्वारा हवन पूजन कराया गया।प्रत्येक दिवस का रामायण पाठ यू ट्यूब  चमेली संकीर्तन पर लाइव  घर बैठे श्रवण की सुविधा रही है।इस अवसर पर श्रीमती पूजा गुप्ता,दीपश्री साहू,विभा उपाध्याय,सावित्री सराफ,श्रीमती साहू,पप्पी तिवारी,अहिल्या तिवारी,श्रीमति सरोजनी साहू,निर्मला तिवारी,छवि साहू,निष्ठा वैष्णव,शारदा साहु,चंद्र किरण सोनी ,ममता यादव,नम्रता तिवारी,अनसुइया यादव,श्रद्धा यादव,प्रतिमा साहु, शशि यादव,पुष्पा गोपाल,सहित महिला समिति के अधिसंख्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button